*बिहार बंद के समर्थन में ट्रैक्टर पर बैठ सड़क पर उतड़े पप्पू यादव *शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे जाप कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला। * कृषि कानून भारत की आत्मा पर चोट: पप्पू यादव। पटना 25 सितम्बर: जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतड़े. पप्पू यादव ने संसद से पास हुए कृषि से जुड़े तीनों कानूनों को किसान विरोधी बताया. ट्रैक्टर पर बैठ वे इनकम टैक्स गोलम्बर से डांकबंगला चौराहा तक गए और अपना विरोध जताया. बंद के समर्थन में हजारों समर्थक और आम जनता सड़क पर आई और इस कानूनों को वापस लेने की मांग की। बंद को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इस कानून ने देश की आत्मा पर चोट की है. ये अन्नदाता को कमजोर करने वाला कानून है. देश की आधी आबादी कृषि और कृषि आधारित रोजगारों पर आश्रित है और इस कानून से ये पूरी आधी आबादी प्रभावित होगी. किसानों की जमीन को छीन पूंजीपतियों को देने की तैयारी यह सरकार कर रही है। कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि, सरकार को यह किसान विरोधी कानून वापस लेना होगा. जब तक ऐसा नहीं होता है...