सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Samiullah Ahmad लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सिवान की धरती गौरवशाली, सौभाग्यशाली रही है - मो० अतिउल्लाह अहमद

सिवान - बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी बड़ी दिग्गज राजनितिक दलों के साथ भारतीय इंसान पार्टी जैसे राजनितिक दल भी अपना राजनितिक पृष्ठभुमी गढ़ने को तैयार हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 आगामी अक्टुबर नवम्बर में प्रस्तावित है, चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आ रही है वैसे वैसे बिहार की राजनिती गर्म होती जा रही है, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे हैं। जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है, लोक लुभावन वादे किए जा रहे हैं, सभी राजनितिक दल अपनी तरफ से कोई कमी बाकि नही रखना चाहता, ऐसे में भारतीय इंसान पार्टी भी अपनी तरफ से कोई कमी बाकि नही रखना चाहती है। जानिए कैसे बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है? भारतीय इंसान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह 108 रघुनाथपुर विधानसभा सभा क्षेत्र से भारतीय इंसान पार्टी के उम्मीदवार मो० अतिउल्लाह अहमद ने रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान देश रक्षक न्युज़ से बातचीत में बताया कि ऐतिहासिक जिला सिवान की धरती गौरवशाली, सौभाग्यशाली धरती रही है, जिसने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ज...

भारतीय इंसान पार्टी जनता के हक अधिकार की लड़ाई लड़ने आई है - समीउल्लाह अहमद

सिवान : 7 सितम्बर- भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित किया। समीउल्लाह अहमद ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने आई है। समीउल्लाह अहमद ने आगे कहा कि बिहार सरकार छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित सहायता देने में पुरी तरह से विफल रही है, नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बिहार की नितिश सरकार नियोजित शिक्षकों का सम्मान करना भूल गई है और उन्हे उचित सम्मान नही दिया जा रहा है। वे आज सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थें। उन्होने कानुन व्यवस्था पर बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से बिहार सरकार कानुन व्यवस्था को बहाल रखने में नाकाम रही है, शहर और प्रदेश में आए दिन हत्या, ब्लात्कार और डकैती की घटना आम हो गई है। बिहार की जनता नितिश कुमार से ऊब चुकी है और अब बिहार में परिवर्तन का समय आ गया है, बिहार की जनता ने अब मन बना लिया है ...