सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Hindi News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने 2021 को लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित किया।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने 2021 को लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित किया। CBSE की 10वीं और 12वीं को छात्र छात्राओं के लिए इंतज़ार की घड़ियाँ समाप्त हुई, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा की तिथि की घोषणा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने की, रमेश पोखरियाल'निशंक'ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक विडियो संदेश में इसकी घोषणा कर के हुए बताया कि CBSE की परीक्षा 4 मई 2021 से शुरु होकर 10 जून 2021 तक चलेगी और रिजल्ट 15 जुलाई 2021 को घोषित किए जाएगें। 10th एग्जाम की तैयारी के लिए विजिट करें हमारे युट्युब चैनल  Expert Study World  पर। उन्होने आगे बताया की प्रायोगिक परीक्षा यानि प्रैकटिकल एग्जाम 01 मार्च 2021 से शुरु होगी, विस्तृत जानकारी CBSE ने अपना वेबसाईट पर जारी कर दी है। आप CBSE की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Y S Jaganmohan Reddy, CM of Andhra Pradesh in Hindi.

Y S Jaganmohan Reddy आंध्र प्रदेश के 17वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं, उनका पुरा नाम Yeduguri Sandinti Jaganmohan Reddy है। उनका जन्म 21 दिसम्बर 1972 को Jammalamadugu, जिला Kadapa आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होने12 मार्च सन् 2011 को अपना नया राजनितिक दल Yuvajana Sramika Rythu Congress बनाया जिसे आम तौर पर YSR Congress नाम से जाना जाता है, वह  YSR Congress के पहले और वर्तमान अध्यक्ष हैं। अगर बात उनके निजी जीवन कि की जाए तो उनके पिता का नाम Y S Rajsekhra Reddy है जो आंध्र प्रदेश के भूतपुर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, वहीं माता का नाम Y S Vijayamma है, उन्होने 28 अगस्त सन् 1996 को Y S Bharathi Reddy से शादी की थी। Y S Jaganmohan Reddy के राजनितिक जीवन कि बात की जाए तो उन्होने अपने राजनितिक जीवन कि शुरुआत काँग्रेस पार्टी से की और 1 जून 2009 से 18 मई 2014 तक लोकसभा में सांसद रहे और 19 मई 2014 से बतौर विधायक चुने गए। उन्होने सन् 2010 में काँग्रेस पार्टी छोड़ कर 12 मार्च सन् 2011 को अपनी नई पार्टी YSR Congress बनाई थी।  नोट- अगर आप के पास और अधिक जानकारी हो तो हमें कमेंट बॉक्स में ज...

बधाई हो…!!! UNESCO ने "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया।

बधाई हो…!!! UNESCO ने "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया। क्या है सच…? क्या वाकई UNESCO ने "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया है? क्या है इसके पीछे की पुरी कहानी? DRN Fact Check 01: Desh Rakshak News पर जानिए क्या  UNESCO ने सच में "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया है? या ये सिर्फ एक Fake News या Publicity Stunt है! इन दिनों WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि UNESCO ने "जन गण मन" जो की हमारा यानि भारत गणराज्य का National Anthem है को दुनिया के सबसे अच्छे नेशनल एन्थम के रुप में स्विकृति दे दी है। साथ ही मैसेज में जन गण मन के मायने को बताते हुए भारतीय गौरव का वास्ता देकर इस मैसेज से भारतीय लोगों को इमोशनली जोड़ने और इस मैसेज को आगे फॉर्वार्ड करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन इस मैसेज में कितनी सच्चाई है? इस मैसेज के पीछे का राज क्या है? ये जानने के लिए हमने रिवर्स सर्च तकनीक की मदद ली तो कुछ और ही चौकाने वाला सच सामने आया। हम देश रक्षक न्...

बिहार के हाजीपुर में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का दिखा असर! महागठबंधन ने भी दिखाई एकजुटता।

बिहार के हाजीपुर में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का दिखा असर! महागठबंधन ने भी दिखाई एकजुटता। बिहार: केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृृषि कानुनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का बिहार के हाजीपुर में दिखा असर, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ साथ महागठबंधन ने भी भारत बन्द में अपनी एकजुटता दिखाई, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के एक नेता ने देश रक्षक न्युज़ को दिए इंटरव्यु में कहा कि जब तक केन्द्र सरकार कृृषि कानुनों को वापस नही लेती तब तक ये आन्दोलन बन्द नही होगा और चरणबद्ध तरीके से किसान आन्दोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता वाएजुल हक ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृृषि कानुनों को काला कानुन बताते हुए केन्द्र सरकार से इसे तुरन्त वापस लेने की माँग की, एक अन्य राजद नेता ने इन कानुनों को अम्बानी और अडानी का कानुन बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अम्बानी और अडानी को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से कृृषि कानुनों को पारित करवाया है। वहीं भारत बन्द का असर बिहार के हाजीपुर में देखने को मिला, कुछ एक दुकानों को छोड़ कर...

राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करेगी अशोक गहलोत सरकार!

राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करेगी अशोक गहलोत सरकार! शिक्षकों का बढेगा वेतन! भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी में मिलेगा अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष का अतिरिक्त लाभ! सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा वेतन! राजस्थान: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आवास पर कल शाम हुई बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। अशोक गहलोत सरकार इस नियम या कानुन में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो से अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही, राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक...

राजस्थान में नई भू-जल योजना, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा निर्णय!

राजस्थान में नई भू-जल योजना, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, इस योजना के लागु होने के बाद पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वैयक्तिक घरेलू उपभोक्ता, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं, सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों, कृषि कार्यकलापों और 10 घन मीटर प्रतिदिन से कम भू-जल निकासी करने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के उपयोग के लिए भू-जल निकासी के लिए एनओसी नहीं लेनी होगी। राजस्थान , 7 दिसम्बर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में 5 विभिन्न श्रेणियों में भू-जल दोहन के लिए एनओसी से छूट देने, आमजन को खनिज बजरी के विकल्प के रूप में एम-सेण्ड उपलब्ध कराने के लिए नीति के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रदेश में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल ने वैक्सीनेशन के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन, कोल्डचेन और स्टोरेज व्यवस्था, प्राथमिकता के निर्धारण और मानव संसाधन की उपलब्धता आदि विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।  मु...

बिना माँग पुरी हुए पीछे हटने को तैयार नही किसान, केन्द्र सरकार के साथ तीसरे चरण की बातचीत भी फेल।

बिना माँग पुरी हुए पीछे हटने को तैयार नही किसान, केन्द्र सरकार के साथ तीसरे चरण की बातचीत भी फेल। फाईल फोटो किसान आंदोलन अब पहले की अपेक्षा बढ़ती जा रही है और इससे केन्द्र सरकार के रातों की नीन्द हराम हो गई है, पंजाब और हरियाणा के किसानों के अलावा अब इस आन्दोलन को देश के कोने कोने से समर्थन मिलने लगा है, किसानों के अलावा छात्रों ने भी इस आंदोलन में किसानों का साथ दिया है और देश के अलग अलग हिस्सों से छात्र किसानों के समर्थन में दिल्ली पहुँच रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृृषि कानुनों के खिलाफ देश भर के किसानों में गुस्सा व्याप्त है और पंजाब और हरियाणा के किसानों के अलावा अब उतर प्रदेश के किसान संगठनों और हरियाणा की खाप पंचायतों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है। ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया था लेकिन किसानों ने अपनी माँग पुरी होने तक पीछे हटने से मना कर दिया और इस तरह तीसरे चरण की बातचीत फेल हो गई। इससे पहले केन्द्र सरकार ने किसानों के सामने सशर्त बातचीत का प्रस्ताव रखा था जिसे किसानों ने साफ तौर पर ठुकरा दिया और बिना शर्त ...

भाजपा के विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच हुए निर्वाचित!

भाजपा के विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष, विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच हुए निर्वाचित! बिहार विधानसभा में NDA की तरफ से विधानसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार और भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा विधानसभा स्पीकर या विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गए हैं। विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ( फाईल फोटो ) आज विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच बिहार विधानसभा में NDA के विधानसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा को विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुन लिया गया, उन्होने महागठबंधन के उम्मीदवार को 12 वोटों से मात दी। राजग उम्मीदवार को कुल 126 वोट मिलें तो वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार को कुल 114 वोट मिलें। गौरतलब है कि राजग में भाजपा के 74 विधायक, जदयू के 43 विधायक, हम के 4 विधायक और वीआईपी के 4 विधायक हैं और 1 निर्दलिय विधायक का समर्थन राजग को प्राप्त है, इस तरह राजग को कुल 126 विधायक का समर्थन प्राप्त है। तो वहीं महागठबंधन को राजद के 75 विधायक, काँग्रेस के 20 विधायक और लेफ्ट पार्टी के विधायक का समर्थन प्राप्त है। AIMIM के 5, बसपा के 1, लोजपा के 1 और 1 अन्य निर्दलिय विधायक किसी के समर्थ...

" भारत या हिन्दुस्तान " इस सियासत पर क्यों सुलगी पड़ी है तथाकथित देशभक़्तों की? - रहमत हुसैन

" भारत या हिन्दुस्तान " इस सियासत पर क्यों सुलगी पड़ी है तथाकथित देशभक़्तों की? - रहमत हुसैन बिहार विधानसभा " भारत या हिन्दुस्तान " की सियासत का गवाह बन गया है, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तर उल ईमान ने बिहार विधानसभा में शपथ लेने से पहले हिन्दुस्तान न कह कर भारत कहने की बात की तो तथाकथित देशभक़्तों की सुलग गई और अख्तर उल ईमान साहब को पाकिस्तान जाने तक की धमकी दे दी गई। समाजसेवी और भारतीय इंसान पार्टी के युवा नेता रहमत हुसैन ने देश रक्षक न्युज़ से बात करते हुए बिहार विधानसभा में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर उल ईमान द्वारा हिन्दुस्तान न कह कर भारत कहने पर छिड़ी सियासत पर अख्तर उल ईमान का बचाव करते हुए बिना किसी का नाम लिए अख्तर उल ईमान पर ऊंगली उठाने वालों पर जम कर बरसे और कहा कि बिहार विधानसभा " भारत या हिन्दुस्तान " की सियासत का गवाह बन गया है, AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तर उल ईमान ने बिहार विधानसभा में शपथ लेने से पहले हिन्दुस्तान न कह कर भारत कहने की बात की तो तथाकथित देशभक़्तों की सुलग गई और अख्तर उल ईमान साहब को पाकिस्तान जाने तक की धमकी द...

क्या बिहार में मंत्री बनने के लिए भ्रष्ट होना आवश्यक है? आखिर क्या चाहती है नीतीश सरकार?

क्या बिहार में मंत्री बनने के लिए भ्रष्ट होना आवश्यक है? आखिर क्या चाहती है नीतीश सरकार? जिस भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, उस पद पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोप में घीरे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को अतिरिक्त पदभार देकर शिक्षा मंत्री भी बना दिया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद नीतीश सरकार ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त पदभार सौंपा है और उन्होने अब शिक्षा मंत्री का पदभार संभाल भी लिया है लेकिन सवाल जहाँ से शुरु हुआ था एक बार फिर वहीं आकर खड़ा हो गया है। सवाल ये है कि क्या बिहार में मंत्री बनने के लिए भ्रष्ट होना आवश्यक है? जिस भ्रष्टाचार के आरोप की वजह से पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, उस पद पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोप में घीरे भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को अतिरिक्त पदभार देकर शिक्षा मंत्री भी बना दिया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि अशोक चौधरी पर...

पश्चिम बंगाल में कितना जिला है? उसका हेडक्वार्टर कहाँ है और वह जिला कब बना? जानिए देश रक्षक न्युज़ पर!

पश्चिम बंगाल में कितना जिला है? उसका हेडक्वार्टर कहाँ है और वह जिला कब बना? जानिए देश रक्षक न्युज़ पर! पश्चिम बंगाल के सभी जिला का लिस्ट! पश्चिम बंगाल भारत देश का एक राज्य है और पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिला है, यहाँ हम पश्चिम बंगाल के सभी जिला, उसके हेडक्वार्टर और उसके जिला बनने की तिथि के बारे में जानेगें, तो चलिए शुरु करते हैं… पश्चिम बंगाल का जिलावार मैैप ★ पश्चिम बंगाल के सभी जिला का लिस्ट — जिला -          अलीपुरद्वार हेडक्वार्टर -    अलीपुरद्वार स्थापना -     25 जुन  2014 जिला -          बंकुरा हेडक्वार्टर -    बंकुरा स्थापना -      1947 जिला -          पश्चिम बर्धमान हेडक्वार्टर -    आसनसोल स्थापना -      07 अप्रैल  2017 जिला -          पुर्बा बर्धमान हेडक्वार्टर -    बर्धमान स्थापना -      07 अप्रैल  2017 जिला -          बीरभुम हेडक्वार्टर -...

जिलावार वेस्ट बंगाल विधानसभा सीट!

जिलावार पश्चिम बंगाल विधानसभा सीट! वेस्ट बंगाल विधानसभा क्षेत्र! वेस्ट बंगाल विधानसभा सीट! पश्चिम बंगाल या वेस्ट बंगाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार 294 विधानसभा सीट यानि विधानसभा क्षेत्र हैं, यहाँ हम वेस्ट बंगाल के सभी विधाानसभा सीट के बारे में उसके जिला अनुसार यानि जिलावार जानेगें, तो चलिए शुरु करते हैं…… फोटो स्रोत- विकिपिडिया विधानसभा क्षेत्र संख्या व विधानसभा क्षेत्र ★ कूच बिहार जिला — 01. मैक्लिगंज विधानसभा ( एससी ) 02. माथाभांगा विधानसभा ( एससी ) 03. कूच बिहार (उत्तर) विधानसभा ( एससी ) 04. कूच बिहार (दक्षिण) विधानसभा 05. सीतलकुची विधानसभा ( एससी ) 06. सिताई विधानसभा ( एससी ) 07. दिनहाटा विधानसभा 08. नटबरी विधानसभा 09. तुफानगंज विधानसभा ★ अलीपुरद्वार जिला — 10. कुमारग्राम विधानसभा ( एस.टी. ) 11. कालचीनी विधानसभा ( एस.टी. ) 12. अलीपुरद्वार विधानसभा 13. फालकाटा विधानसभा ( एस.सी. ) 14. मदारीहाट विधानसभा ( एस.टी. ) ★ जलपाईगुड़ी जिला — 15. धुपगुड़ी विधानसभा ( एससी ) 16. मयनागुड़ी विधानसभा ( एससी ) 17. जलपाईगुड़ी विधानसभा ( एससी ) 18. राजगंज विधानसभा ( एस.सी. ) 19. डाबग्राम-फूलबाड...

बिहार के सभी विधाानसभा क्षेत्र।

बिहार के सभी विधाानसभा क्षेत्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था में बिहार को 40 लोकसभा क्षेत्र और 243 विधानसभा क्षेत्र में बाँटा गया है। बिहार की सभी विधाानसभा सीट। यहाँ हम बिहार के सभी विधाानसभा क्षेत्र के बारे में उसके विधानसभा क्षेत्र संख्या के अनुसार जानेगें, तो चलिए शुरु करते हैं…… ★ पश्चिम चम्पारण जिला — 01. वाल्मिकीनगर विधानसभा 02. रामनगर विधानसभा 03. नरकटियागंज विधानसभा 04. बगहा विधानसभा 05. लौरिया विधानसभा 06. नौतन विधानसभा 07. चनपटिया विधानसभा 08. बेतिया विधानसभा 09. सिकटा विधानसभा ★ पूर्वी चम्पारण जिला — 10. रक्सौल विधानसभा 11. सुगौली विधानसभा 12. नरकटिया विधानसभा 13. हरसिद्धी विधानसभा 14. गोविंदगंज विधानसभा 15. केसरिया विधानसभा 16. कल्याणपुर विधानसभा 17. पिपरा विधानसभा 18. मधुबन विधानसभा 19. मोतीहारी विधानसभा 20. चिरैया विधानसभा 21. ढ़ाका विधानसभा ★ शिवहर जिला — 22. शिवहर विधानसभा ★ सीतामढ़ी जिला — 23. रीगा विधानसभा 24. बथनाहा विधानसभा 25. परिहार विधानसभा 26. सुरसंड विधानसभा 27. बाजपट्टी विधानसभा 28. सीतामढ़ी विधानसभा 29. रून्नीसैदपुर विधानसभा 30. बेलसंड विधानसभा ★ मधुबनी जिला — 31. ह...

बिहार के वर्तमान विधायकों की पुरी लिस्ट! देश रक्षक न्युज़ पर देखिए।

बिहार के वर्तमान विधायकों की पुरी लिस्ट! देश रक्षक न्युज़ पर देखिए।  Desh Rakshak News par dekhiye Bihar ke vartmaan vidhayakon ki puri list. Complete list of current MLA's of Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 समपन्न हो चुका है और बिहार से नए विधायक विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं, आज देश रक्षक न्युज़ आपको बताएगा बिहार के वर्तमान विधायकों की पुरी लिस्ट के बारे में, दोस्तों अगर आपको हमारा ये प्रयास पसंद आए तो हमारी वेबसाईट को फॉलो जरुर कर लें। विधानसभा क्षेत्र -  01 वाल्मिकीनगर विधानसभा वर्तमान विधायक -  धीरेन्द्र सिंह राजनितिक दल -  जदयू विधानसभा क्षेत्र -  02 रामनगर विधानसभा वर्तमान विधायक -  भागीरथी देवी राजनितिक दल -  भाजपा विधानसभा क्षेत्र -  03 नरकटियागंज विधानसभा वर्तमान विधायक -  रश्मि वर्मा राजनितिक दल -  भाजपा विधानसभा क्षेत्र -  04 बग्हा विधानसभा वर्तमान विधायक -  राम सिंह राजनितिक दल -  भाजपा विधानसभा क्षेत्र -  05 लौरिया विधानसभा वर्तमान विधायक -  विनय बिहारी राजनितिक दल -  भाजपा विधानसभा क्षेत्र...