पटना स्थित पुराना बिहार सचिवालय में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें मनरेगा सहित ग्रामीण विकास की फाईलें जल कर राख का ढ़ेर बन गई। कैसे लगी आग? कौन कौन से रिकॉर्ड नष्ट हुए? ये आग प्राकृतिक थी या जानबुझ कर लगाई गई थी? हम इसका विश्लेसन लेकर आपके समक्ष हैं। बिहार - पटना स्थित पुराने बिहार सचिवालय में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें मनरेगा सहित ग्रामीण विकास की फाईलें जल कर राख हो गई। यह आग सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में लगी थी, जिसमें विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी का कोषांग और उसके ऊपर एंव नीचे स्थित कार्यालय जल कर राख हो गया। पुराने सचिवालय में लगी आग से ऊठता धुँआ बताया जाता है कि इस आग में करीब डेढ़ करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ है जिसमें करीब तीन दर्जन कम्प्युटर, एक दर्जन से अधिक एसी, कुर्सी, टेबल, फॉलसिसिंग आदी शामिल है। जहाँ तक सवाल है कि कितनी और कौन कौन सी फाईलें जली हैं, आग कैसे लगी? आग लगी या लगाई गई थी तो इसकी जानकारी देने के लिए कोई तैयार नही है। विभाग के संयुक़्त सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि फायर ऑडिट और विभागिय जाँच के बाद ही आग के कारणों और...