सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Nitish Kumar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवाओं का प्रबल उत्साह गवाह है कि अफसरशाही सरकार जा रही है और जनता की सरकार आ रही है - तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दुसरे चरण के मतदान का समय नजदीक आ रहा है और जैसे जैसे समय बितता जा रहा है बिहार का सियासी पारा अपनी चरम सीमा पर पहुँच रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नितिश कुमार की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि युवाओं के अंदर बदलाव का प्रबल उत्साह यह गवाह है कि ये अफ़सरशाही सरकार जा रही है और जनता की सरकार आ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान तेजस्वी यादव चिरैया विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह चुनाव जनता बनाम नीतीश सरकार का है। जिसमें जनता कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कारवाई का इतंजाम करने वाली गरीब हितैषी सरकार चाहती है। उन्होने बिहार की जनता से आह्वाण किया है कि यह महज़ चुनाव नहीं बल्कि बेरोज़गारी हटाओ आंदोलन भी है। बिहार को विकसित प्रदेश बनाने एवं बेरोज़गारी, महँगाई और गरीबी हटाने की इस मुहिम में आपका सहयोग अपेक्षित है। तेजस्वी यादव नितिश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि आदरणीय नीतिश जी के शासनकाल में अ...

क्या बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला तो नही?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बिहार पर मेहरबान क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अगल 10 दिनों में अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से इस 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करेगें। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में अगले 10 दिनों में 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करने वाले हैं, ये परियोजनाए बिहार की बुनयादी ज़रुरतों से जुड़ी हुई हैं, जिसमें LPG pipeline, LPG Bottling Plant, नमामि गंगे परियोजना के तहत सीव्रेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी तट का विकास, नई रेलवे लाईन और रेलवे पुल का निर्माण, विद्युतिकरण, हाईवे और पुल निर्माण से जुड़ी परियोजना शामिल है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अनुसार आगामी 13 सितम्बर को ही 901 करोड़ रुपए की परियोजना की घोषणा की जा सकती है। देश रक्षक न्युज़ का सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाकई बिहार को 16000 करोड़ रुपए की परियोजना का पैकेज देने वाले हैं या यह सिर्फ एक चुनावी जुमला मात्र होगा? देश रक्षक न्युज़ का सवाल इस लिए भी अहम है कि चुनावी काल म...

हमने 2005 से अब तक लाखों लोगों को रोजगार दिया है - बिहार सरकार

एक तरफ जहाँ आज बेरोजगार लोगों ने 9 बजे 9 मिनट तक बत्ती गुल अभियान छेड़ कर बिहार सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है तो वहीं बिहार सरकार ने दावा किया है कि उन्होने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी ब्यान में CMO बिहार ने कहा है कि हमारे द्वारा दिए गए रोजगार और नौकरी की लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें से कुछ की संक्षिप्त जानकारी बिहार सरकार ने साझा की। बिहार सरकार की तरफ से CMO बिहार ने कहा कि बिहार सरकार 2005 से अब तक लाखों लोगों का नियोजन/नियुक्ति सरकारी सेवाओं/योजनाओं में  लोगों का जीवन बदलने की अथक कोशिश कर रही है, बड़े, मध्यम और बेसिक आय वाले रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरीके से लोगों के सम्मानजनक आय सुनिश्चित करने, आर्थिक रूप से सबल बनाने की कोशिश सरकार ने किया है। आम जनता को निम्नलिखित सेवाओं में भागीदार बनाने के अलावे लम्बी फेहरिस्त है, जिसकी संक्षिप्त सूची निम्न है…… 1. शिक्षकों की बहाली, 2. प्रोफेसर की बहाली, 3.रसोइया की बहाली, 4.आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बहाली, 5.आश की बहाली, 6.ममता की बहाली, 7.डॉक्टर की बहाली, 8.नर्स की बहाली, 9.प...

बिहार सरकार का दृष्टिकोण न्याय के साथ विकास का रहा है - CMO बिहार

 बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर राजनिती दल अपने अपने स्तर से पुरी मेहनत और जोर तोड़ कर रहा है, विपक्ष जहाँ सरकार पर हमलावर है तो सरकार भी अपने कामों को जनता तक पहुँचाने का भरसक प्रयास कर रही है। इस क्रम में आज इस समय बिहार के मुख्यमंत्री वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता से जुड़े हुए हैं। लेकिन उससे पहले ही CMO बिहार ने कहा है कि बिहार सरकार का दृष्टिकोण न्याय के साथ विकास का रहा है। सात निश्चय कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।  हर घर बिजली, हर नल का जल, घर तक पक्की गली-नाली, घर में शौचालय निर्माण, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए संस्थाओं की स्थापना, युवा सशक्तिकरण के लिए उच्च शिक्षा एवं उद्यमशीलता के लिए वित्तीय सहायता देना और महिला सशक्तीकरण के लिए सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देना न्याय के साथ विकास का ही परिचायक है। बिहार सरकार ने किसान के लिए हर खेत को पानी पहुंचाने का निश्चय किया है। जल संसाधन विभाग के 'उत्कृष्ट सिंचाई उन्नत फसल अभियान' का प्रेजेंटेशन देखा गया था। इसके तहत अब किस जिले में किस तरह का और कि...

Virtual रैली के बहाने नितिश कुमार को Actual मुद्दों से भागने नही देंगें- तेजस्वी यादव, बिहार सरकार से पुछा ये 10 सवाल।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रस्तावित नितिश कुमार की वर्चुअल रैली के बहाने नितिश कुमार और बिहार सरकार पर जम कर हमला बोला और नितिश कुमार की बिहार सरकार से एक के बाद एस 10 गंभीर सवाल पुछे। उन्होने बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी और पलायन पर सरकार से सवाल किया, निती आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ने पर सरकार से सवाल किया, घोटोलों, दलितों पर हो रहे अत्याचार, शिक्षा, स्वास्थ और बिगड़ती कानुन व्यवस्था पर सवाल किया, प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पैकेज को तथाकथित पैकेज बताते हुए उसका हिसाब माँगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की विगत 1 मार्च को गाँधी मैदान की Actual रैली का हश्र पूरे देश ने देखा था। ख़ैर वर्चुअल के बहाने हम उन्हें ऐक्चूअल मुद्दों से भागने नहीं देंगे। आशा है आज मुख्यमंत्री हमारे इन सवालों का जवाब देंगे कि:- Q1. विगत 15 वर्ष के आपके कार्यकाल में बिहार में बेरोजगारी, ग़रीबी, भुखमरी और पलायन क्यों बढ़ता गया? Q2. बिहार में बेरोज़गारी दर 46.6% सबसे अधिक क्यों है? बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है?  Q3. नीति आयोग के सारे सूचकांकों पर बिहार साल दर साल क्यों पिछड़ता चला गया? नीति आय...

बिहार का कुशाषन

वाह रे.... बिहार का सुशाषन वाह....!!! सुशाषन बाबु आप को कोई फर्क पड़ता भी है या नही, कैसे पड़ेगा जनता के टैक्स से मौज मस्ती की ज़िन्दगी तो कट ही रही है तो फिर जनता कुड़े के ढ़ेर पर जाए या भांड में जाए क्या फर्क पड़ता है! सुशाषन राज है यहाँ तो जनता पहले भी हाशिए पर थी और आज भी है, पहले भी मुख्यमंत्री के काफिले के लिए जनता को दर्शक बना कर जहाँ का तहाँ खड़ा किया जाता रहा है और अब तो हद हो गई। कानुन व्यवस्था नाम की कोई चीज़ ही बाकी नही रह गई है, आए दिन तो हत्याए हो ही रही है अब एक लाचार मरीज को भी चैन नही है। कोई बात नही नितिश कुमार बाबु नशे में (चाहे वह शराब का नशा हो या सत्ता का नशा) तो लोग खुद को भुल जाते हैं आप जनता को भुलें तो क्या भुलें।