बिहार भारत गणराज्य के पूर्वी भारत का एक राज्य है जिसका प्राचीन नाम मगध था और प्राचीन राजधानी राजगीर थी, बिहार की वर्तमान राजधानी पटना है जिसका का ऐतिहासिक नाम पाटलिपुत्र था । बिहार जनसंख्या के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और भौगोलिक स्थिति के हिसाब से 13वाँ बड़ा राज्य, बिहार की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 5,41,85,347 पुरुष और 4,96,19,290 महिला के साथ 10,38,04,637 है और बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर जिसमें 92,257.51 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण ईलाका है। बिहार पूरब में पश़्चिम बंगाल, दक्षिण में झारखण्ड, पश़्चिम में उत्तर प्रदेश और उत्तर में नेपाल से घिरा हुआ है। बिहार राज्य का निर्माण या उदभव 1905 ई० में बंगाल विभाजन के बाद हुआ, तब बंगाल से मौजुदा बिहार, उड़िसा और झारखण्ड के क्षेत्र को अलग कर बिहार राज्य बनाया गया लेकिन 1936 ई० में ही उड़िसा को बिहार से अलग कर दिया गया और साल 2000 ई० में झारखण्ड बिहार से अलग कर दिया गया। बिहार का प्रमंडल एंव मंडल या जिला - -- बिहार को ...