सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Narendra Modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानिए "मन की बात" कार्यक्रम पर एक दिन में कितना खर्च होता है? और इससे होने वाली कमाई किसे मिलती है?

जानिए "मन की बात" कार्यक्रम पर एक दिन में कितना खर्च होता है? और इससे होने वाली कमाई किसे मिलती है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 03 अक्टुबर 2014 को आकाशवानी यानी कि ऑल इंडिया रेडियो पर " मन की बात " कार्यक्रम की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक यह कार्यक्रम हर महीने आयोजित किया जाता है जिसका सीधा प्रसारण आकाशवानी, डीडी नेशनल और डीडी न्युज़ पर किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर आप जानना चाहते हैं कि मन की बात कार्यक्रम पर एक दिन में कितना खर्च होता है और इससे होने वाली कमाई किसे मिलती है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर तलाश कर रहे हैं इस पोस्ट में देश रक्षक न्युज़ पर आप जानेगे कि मन की बात कार्यक्रम पर एक दिन में कितना खर्च होता है और इससे होने वाली कमाई किसे मिलती है? सबसे पहले हम आप को मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी कुछ अहम जानकारी दे देते हैं, मन की बात कार्यक्रम 03 अक्टुबर 2014 से शुरु हुआ था तब से लेकर आज तक यह कार्यक्रम हर महीने आयोजित किया जाता रहा है और समाचार लिखे जाने तक इस कार्यक्रम का 69वाँ एपिसोड 27 सितम्बर 2020 को प्रसारित किया ...

केन्द्रीय सशस्त्र बलों में एक लाख से ज़्यादा पद खाली, फिर भी क्यों बेरोजगार हैं युवा?

देश में बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी आँकड़ों के मुताबिक ही 12 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोजगार हो चुके हैं लेकिन फिर भी सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकाम रही है। आज आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार सिर्फ केन्द्रीय सशस्त्र बलों में ही एक लाख से ज़्यादा पद खाली पड़ें हैं फिर युवा बेरोजगार क्यों हैं? न्युज़ एजेंसी PTI के हवाले से आई खबर के मुताबिक केन्द्र सरकार ने कहा कि Central Armed Police Force (जिसमें BSF और CRPF जैसी फोर्स शामिल है) में एक लाख से ज़्यादा पद खाली हैं। जिसमें ज़्यादातर पद रिटायरमेंट, नौकरी से इस्तिफा देने और जवानों के शहीद होने की वजह से खाली हुए हैं। एक तरफ जहाँ केन्द्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था तो वहीं दुसरी तरफ सिर्फ एक संस्था में ही एक लाख से ज़्यादा पद खाली होने के बावजुद सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुरी तरह से विफल रही है। बेरोजगार युवा आए दिन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हे नौकरी और रोजगार देने की माँग सरकार से कर रहे हैं लेकिन सरकार खाली पदों पर भर्ती निकालने के मामले में पिछड़ती नज़र आ रही है। दुर्भाग्य ...

क्या बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला तो नही?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बिहार पर मेहरबान क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अगल 10 दिनों में अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से इस 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करेगें। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में अगले 10 दिनों में 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करने वाले हैं, ये परियोजनाए बिहार की बुनयादी ज़रुरतों से जुड़ी हुई हैं, जिसमें LPG pipeline, LPG Bottling Plant, नमामि गंगे परियोजना के तहत सीव्रेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी तट का विकास, नई रेलवे लाईन और रेलवे पुल का निर्माण, विद्युतिकरण, हाईवे और पुल निर्माण से जुड़ी परियोजना शामिल है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अनुसार आगामी 13 सितम्बर को ही 901 करोड़ रुपए की परियोजना की घोषणा की जा सकती है। देश रक्षक न्युज़ का सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाकई बिहार को 16000 करोड़ रुपए की परियोजना का पैकेज देने वाले हैं या यह सिर्फ एक चुनावी जुमला मात्र होगा? देश रक्षक न्युज़ का सवाल इस लिए भी अहम है कि चुनावी काल म...

नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया जाएगा- हँसराज मीना, ट्राईबल आर्मी चीफ

किसानपुत्र आदिवासी नेता और ट्राईबल आर्मी के संस्थापक हँसराज मीना ने घोषणा की है कि 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय पुरे देश में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा बन गया है, नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में पुरी तरह विफल रही है, हद तो ये है कि जिन लोगों की नौकरी पहले से लगी हुई है उन्हे निजीकरन और छटनी के नाम पर नौकरी से हटाया जा रहा है, करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अभियान छेड़ दिया है, इस क्रम में 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट तक बेरोजगार युवाओं ने ताली और थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया था तो कल 9 सितम्बर रात के 9 बजे 9 मिनट तक लाईट बुझा कर मोमबत्ती और दिया जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और अब इसमें उन्हे राजनितिक समर्थन भी मिल रहा है कल 9 बजे 9 मिनट अभियान में राष्ट्रीय जनता दल...

अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत से ज़्यादा सुरक्षित बताया, अपने नागरिकों को भारत यात्रा न करने की दी सलाह!

Breaking News : अमेरिका ने Travel Advisory जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत से ज़्यादा सुरक्षित हैं, अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा न करने की सलाह भी दी। अमेरिका जहाँ एक तरफ भारत से दोस्ती का दंभ भरता है वहीं आज अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत पर तरजिह देते हुए पाकिस्तान को भारत से ज़्यादा सुरक्षित बताते हुए अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बनाने पर पनर्विचार करने को कहा और भारत यात्रा न करने की Advisory जारी की। America के विदेश यात्रा संबंधी मंत्रालय ब्युरो ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स ( Bureau of Consular Affairs ) ने कहा कि Center for Disease Control and Prevention (CDC) ने पाकिस्तान के लिए 3rd Level का नोटिस जारी किया है इस लिए अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बनाने पर पनर्विचार करें। इस से पहले मंत्रालय ने 6 अगस्त को भारत के लिए और 10 अगस्त को पाकिस्तान के लिए Advisory जारी करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान में एयरपोर्ट बन्द होने, बॉर्डर सील होने, व्यापार बन्द होने, घर पर ही रहने और कोरोना संक्रमण के कारण अन्य आपातकालिन स्थिति जैसी समस्याओं के...

Koo … भारतीयता का एहसास कराता एक स्वदेशी एप!

Koo प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के Vocal for Local और आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित भारतीय उद्धमी अप्रमेय राधाकृष्णा ( Aprameya Radhakrishna ) और मयंक बिदावट्का ( Mayank Bidawatka ) के Bombinate Technology Pvt. Ltd. द्वारा विकसीत किया गया भारतीय एप है, यह मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। Koo एप भारत के लोगों के लिए Tweeter का एक अच्छा विकल्प है, इस समय यह एप चार भारतीय भाषा हिन्दी, कन्नड़, तमिल और तेलगु में उपलब्ध है और जल्द ही यह अन्य भारतीय भाषा मराठी, बँग्ला, गुजराती, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, और असमी में भी उपलब्ध होगा। Koo के जारी किए गए ब्यान के अनुसार Koo खास कर उन भारतीय लोगों को ध्यान में रख कर बनाया गया है जो English नही जानते या अपनी मातृभाषा को ही ज़्यादा अहमियत देते हैं। Koo के सह संस्थापक मयंक बिदावट्का ने देश रक्षक न्युज़ को बताया कि लगभग 1 बीलियन भारतीय अंग्रेजी नही जानते हैं और केवल 10% भारतीय ही अंग्रेजी बोलते हैं उसकी जगह वो भारत की सैकड़ों भाषाओं में से एक भाषा बोलते हैं। हालांकि इंटरनेट पर ज़्यादातर कंटेंट अंग्रेजी में होते हैं लेकिन लोग अपनी मातृभाषा में ही इंटर...

मोदी और योगी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक, लोगों से ये आह्वान किया।

 Desh Rakshak News : उत्तर प्रदेश में सियासत हर समय युँ ही गरम रहती है, विपक्ष योगी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नही छोड़ता, इस क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश की जनता से ये आह्वान किया। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हथियार से ही भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया, गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, बाद में उन्होने पुरे देश में बिजली बत्ती बंद कर मोमबत्ती, मोबाईल फ्लैश ईत्यादी जला कर कोरोना वारियर्स का सम्मान करने का भी आह्वान किया था। भारतीय जनता पार्टी के इन्ही हथियार का इस्तेमाल कर देश के छात्र-छात्राओं ने बीते 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, इसकी सफलता के लिए छात्र-छात्राओं ने सोशल मिडिया पर हैशटैग #5बजे5मिनट और #5baje5minute के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से मुहिम भी चलाया था, जिसे पुरे देश के लोगों का समर्थन मिला और छात्र-छात्राओं के समर्थन में पुरा देश आ गया। जिसके बा...

आगरा के रहने वाले जितेन्द्र सिंह ने सपरिवार अपनाया ईस्लाम धर्म।

Breaking News : उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले जितेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी, बेटी और बेटा सहित अपनाया ईस्लाम धर्म। जितेन्द्र सिंह पिता सोनपाल सिंह ........…… आगरा, उत्तर प्रदेश निवासी ने आगरा के नोटरी के समक्ष शपथ पत्र देते हुए यह घोषणा की है कि वह सपरिवार ईस्लाम धर्म अपनाना चाहते हैं। उन्होने कहा कि मेरा धर्म इस समय हिन्दु है और मैं सपरिवार ईस्लाम धर्म अपनाना चाहते हुँ। जितेन्द्र सिंह ने शपथ पत्र में अपनी पत्नी का नाम राजकुमारी सिंह, पुत्री का नाम कनिष्का सिंह और पुत्र का नाम लक्की सिंह बताया है। नोटरी आगरा ने इस शपथ पत्र को स्विकार करते हुए जितेन्द्र सिंह को सपरिवार ईस्लाम धर्म अपनाने की ईजाज़त दे दी है। हालांकि ईस्लाम धर्म अपनाने के बाद उन सबका नाम क्या होगा इसकी जानकारी देश रक्षक न्युज़ को अभी नही हो पाई है। सुरक्षा कारणों से यहाँ पुरा पता छिपा दिया गया है क्योंकि देश रक्षक न्युज़ सभी का सम्मान करने में विश़्वास करती है और यहाँ पर देश रक्षक न्युज़ यह भी स्पष्ट कर देना चाहती है कि हम किसी के साथ भी धर्म, जात पात, संप्रदाय आदी के आधार पर भेदभाव नही करते हैं और ना ही हमारा लक्ष्य ध...

A 12 years old girl Ridhima Pandey wrote letter to Prime Minister on climate change.

 #ridhimapandeyy #CleanAirForAll On International Day for Clean Air and Blue Skies, a 12 years old girl Ridhima Pandey wrote a letter to Prime minister of India Narendra Modi asking him to control climate change and demanding clean air for all. Ridhima Pandey said, I have written to our Prime Minister demanding clean Air for all.  Once at school, our teacher asked us about our worst nightmare. I told her that mine was coming to school with an oxygen cylinder because the air was becoming so polluted. This nightmare is still my biggest worry because polluted air is one of the biggest problems in our country today. The air pollution in many densely populated cities like Delhi, Varanasi, Agra, Mumbai, Chennai and others is very high, making it hazardous for the people living there, causing severe health issues. Post the pandemic, we have read about many research studies suggesting a link between air pollution and Covid 19 related incidences and mortalities. This is very worrying. ...

DRDO ने Hypersonic Demonstrator Vehicle मिसाईल का सफल परिक्षण किया, रक्षामंत्री ने दी बधाई।

 उड़ीसा : 7 सितम्बर- DRDO ने आज उड़ीसा के तटीय ईलाके पर बसे व्हिलर आईलैंड पर बने डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम लाउन्च कॉम्प्लेक्स से हाईपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमोन्सटेटर व्हिकल HSTDV का सफल परिक्षण किया। इस सफल परिक्षण के बाद भारत के लिए हाईपरसोनिक टेक्नोलॉजी वाहनों के उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है, भारत के इस सफल परिक्षण के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद हाईपरसोनिक मिसाईल तकनीक विकसीत करने वाला विश़्व का चौथा देश बन गया है। भारतीय रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन DRDO ने आज सुबह 11 बज कर 03 मीनट पर यह परिक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO को इस सफल परिक्षण पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के दृष्टिकोण को साकार बनाने के लिए इस लैंडमार्क उपलब्धि पर DRDO को बधाई। राजनाथ सिंह ने इस परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों से भी बात कर उन्हे बधाई दी और कहा कि देश को आप पर गर्व है। वहीं रक्षा विभाग और DRDO के अध्यक्ष डॉ० जी० सतीश रेड्डी ने भी राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं को मजबुत करने के लिए HSTDV मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कर्मियों को...

ब्राजील को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमण में विश़्व में नम्बर 2 पर।

Breaking News : Covid 19 India- ब्राजील को सार्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले में पीछे छोड़ भारत विश़्व में नम्बर 2 पर आ गया है। 20-25 मिनट पहले आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार भारत 42 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों के साथ ब्राजील से आगे निकल गया है। गौरतलब है कि देश रक्षक न्युज़ ने 2 दिन पहले ही ये अनुमान लगाया था कि भारत अगले 2-3 दिनों में ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का दुसरा सार्वाधिक कोरोना संक्रमित देश हो जाएगा और आज आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार भारत ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का दुसरा सार्वाधिक कोरोना संक्रमित देश बन चुका है। इस समय भारत में 4.2M+ यानी 42 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या है जबकि ब्राजील में 4.14M यानी 41 लाख 40 हजार कोरोना संक्रमितों की संख्या है। अमेरिका 6.29M यानी 62 लाख 90 हजार कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ विश़्व में टॉप पर है। अमेरिका, ब्राजील और भारत में रोज नए संक्रमितों की संख्या क्रमश: लगभग 42 हजार, 15 हजार और 90 हजार है, जिसको देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर कोरोना संक्रमण का यही ट्रेंड जारी रहा तो अक्टुबर के मध्य तक भारत व...