सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Rajasthan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करेगी अशोक गहलोत सरकार!

राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करेगी अशोक गहलोत सरकार! शिक्षकों का बढेगा वेतन! भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी में मिलेगा अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष का अतिरिक्त लाभ! सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा वेतन! राजस्थान: मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के आवास पर कल शाम हुई बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। अशोक गहलोत सरकार इस नियम या कानुन में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो से अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही, राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक...

राजस्थान में नई भू-जल योजना, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा निर्णय!

राजस्थान में नई भू-जल योजना, राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, इस योजना के लागु होने के बाद पेयजल एवं घरेलू उपयोग के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वैयक्तिक घरेलू उपभोक्ता, ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं, सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों, कृषि कार्यकलापों और 10 घन मीटर प्रतिदिन से कम भू-जल निकासी करने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के उपयोग के लिए भू-जल निकासी के लिए एनओसी नहीं लेनी होगी। राजस्थान , 7 दिसम्बर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में 5 विभिन्न श्रेणियों में भू-जल दोहन के लिए एनओसी से छूट देने, आमजन को खनिज बजरी के विकल्प के रूप में एम-सेण्ड उपलब्ध कराने के लिए नीति के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रदेश में कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल ने वैक्सीनेशन के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन, कोल्डचेन और स्टोरेज व्यवस्था, प्राथमिकता के निर्धारण और मानव संसाधन की उपलब्धता आदि विषयों पर भी गहन विचार-विमर्श किया।  मु...