सुप्रीम कोर्ट ऑफ इण्डिया यानि भारतीय उच्तम न्यायालय के स्वर्निम इतिहास में आज़ादी के बाद से लेकर अब तक कुल 47 मुख्य न्यायधीश बनें जिन्होने भारतीय न्याय प्रणाली में अपना अभुतपुर्व योगदान दिया। इनमें 4 मुख्य न्यायधीश ऐसे भी रहे हैं जो मुसलमान थें और उन्होने मुसलमानों और देश का गौरव बढ़ाया है। *भाातीय उच्तम न्यायालय के 11वें और पहले मुस्लिम मुख्य न्यायधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह* ★ आईए अब मुस्लिम मुख्य न्यायधीश पर विस्तार से चर्चा करते हैं। 1.- सुप्रीम कोर्ट के 11वें मुख्य न्यायधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह साहब भारतीय उच्तम न्यायालय के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायधीश थें। माऩ्नीय मुख्य न्यायधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह साहब का जन्म 17 दिसम्बर 1905 में ब्रिटिश काल के लखनऊ में हुआ था और मृत्यु 18 सितम्बर 1992 को मुम्बई में हुआ। ये सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बनने से पहले मध्य प्रदेश के प्रथम न्यायधीश भी रहे थें। उन्होने 2 बार भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति का पदभार भी संभाला और अंतत: 31 अगस्त 1979 को भारत के छठे पुर्णकालिक राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हुए। नया रायपुर के नेशनल लॉ युनिवर्सिटी...