पटना, 20 सितम्बर: केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ आज बिहार मेें जन अधिकार पार्टी (लो) के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इस कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और इसे वापस लेने की मांग की। पार्टी के सभी समर्थक आयकर गोलम्बर, पटना पर एकत्रित हुए और कृषि अध्यादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अख़लाक़ अहमद ने कहा कि किसान मौजूदा हालात में आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहा है और उसे उसकी फसल का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, लेकिन सरकार नित नये कानून बनाकर किसानों का शोषण कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों के लिए काला कानून हैं, जब तक सरकार इस अध्यादेश को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। जाप के प्रधान महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस कृषि अध्यादेश को तत्काल वापस लिया जाये और किसानों को मिलने वाले समर्थन मूल्य भुगतान ब्याज सहित शीघ्र दिया जाये। पार्टी...