सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

JDU लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हमने 2005 से अब तक लाखों लोगों को रोजगार दिया है - बिहार सरकार

एक तरफ जहाँ आज बेरोजगार लोगों ने 9 बजे 9 मिनट तक बत्ती गुल अभियान छेड़ कर बिहार सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है तो वहीं बिहार सरकार ने दावा किया है कि उन्होने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी ब्यान में CMO बिहार ने कहा है कि हमारे द्वारा दिए गए रोजगार और नौकरी की लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें से कुछ की संक्षिप्त जानकारी बिहार सरकार ने साझा की। बिहार सरकार की तरफ से CMO बिहार ने कहा कि बिहार सरकार 2005 से अब तक लाखों लोगों का नियोजन/नियुक्ति सरकारी सेवाओं/योजनाओं में  लोगों का जीवन बदलने की अथक कोशिश कर रही है, बड़े, मध्यम और बेसिक आय वाले रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरीके से लोगों के सम्मानजनक आय सुनिश्चित करने, आर्थिक रूप से सबल बनाने की कोशिश सरकार ने किया है। आम जनता को निम्नलिखित सेवाओं में भागीदार बनाने के अलावे लम्बी फेहरिस्त है, जिसकी संक्षिप्त सूची निम्न है…… 1. शिक्षकों की बहाली, 2. प्रोफेसर की बहाली, 3.रसोइया की बहाली, 4.आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बहाली, 5.आश की बहाली, 6.ममता की बहाली, 7.डॉक्टर की बहाली, 8.नर्स की बहाली, 9.प...

अकेले नितिश कुमार के नाम पर 10 सीट भी नही मिलेगा - तेजस्वी यादव, नितिश कुमार की हो गई घनघोर बेईज़्जती!

Desh Rakshak News : Bihar - राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता तेजस्वी यादव ने नितिश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा।  तेजस्वी यादव ने अपनी बात को तथ्यात्मक रूप से सिद्ध करने की कोशिस करते हुए दावा किया है कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा, दहाईं में भी सीट नही मिलेगी। तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार ने 1995 में एकीकृत बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था तो मात्र 7 सीट आयी थी, 2014 में लेफ़्ट के साथ मिलकर लड़े थे तो मात्र 2 सीट आयी थी, वो जीवन में कभी भी अकेले लड़ेंगे तो प्रतापी चेहरे को दहाई के अंकों में भी सीट प्राप्त नहीं होगी, यह मेरी चुनौती और दावा है। जानिए क्यों बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है? गौरतलब है कि आगामी अक्टुबर नवम्बर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है जिसके आलोक में सभी राजनितिक दल एक दुसरे पर आरोप लगाने, और जनता के नज़रों में खुद को अच्छा साबित करने म...

Virtual रैली के बहाने नितिश कुमार को Actual मुद्दों से भागने नही देंगें- तेजस्वी यादव, बिहार सरकार से पुछा ये 10 सवाल।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज प्रस्तावित नितिश कुमार की वर्चुअल रैली के बहाने नितिश कुमार और बिहार सरकार पर जम कर हमला बोला और नितिश कुमार की बिहार सरकार से एक के बाद एस 10 गंभीर सवाल पुछे। उन्होने बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी और पलायन पर सरकार से सवाल किया, निती आयोग की रिपोर्ट में पिछड़ने पर सरकार से सवाल किया, घोटोलों, दलितों पर हो रहे अत्याचार, शिक्षा, स्वास्थ और बिगड़ती कानुन व्यवस्था पर सवाल किया, प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पैकेज को तथाकथित पैकेज बताते हुए उसका हिसाब माँगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की विगत 1 मार्च को गाँधी मैदान की Actual रैली का हश्र पूरे देश ने देखा था। ख़ैर वर्चुअल के बहाने हम उन्हें ऐक्चूअल मुद्दों से भागने नहीं देंगे। आशा है आज मुख्यमंत्री हमारे इन सवालों का जवाब देंगे कि:- Q1. विगत 15 वर्ष के आपके कार्यकाल में बिहार में बेरोजगारी, ग़रीबी, भुखमरी और पलायन क्यों बढ़ता गया? Q2. बिहार में बेरोज़गारी दर 46.6% सबसे अधिक क्यों है? बिहार बेरोज़गारी का मुख्य केंद्र क्यों है?  Q3. नीति आयोग के सारे सूचकांकों पर बिहार साल दर साल क्यों पिछड़ता चला गया? नीति आय...

बिहार का कुशाषन

वाह रे.... बिहार का सुशाषन वाह....!!! सुशाषन बाबु आप को कोई फर्क पड़ता भी है या नही, कैसे पड़ेगा जनता के टैक्स से मौज मस्ती की ज़िन्दगी तो कट ही रही है तो फिर जनता कुड़े के ढ़ेर पर जाए या भांड में जाए क्या फर्क पड़ता है! सुशाषन राज है यहाँ तो जनता पहले भी हाशिए पर थी और आज भी है, पहले भी मुख्यमंत्री के काफिले के लिए जनता को दर्शक बना कर जहाँ का तहाँ खड़ा किया जाता रहा है और अब तो हद हो गई। कानुन व्यवस्था नाम की कोई चीज़ ही बाकी नही रह गई है, आए दिन तो हत्याए हो ही रही है अब एक लाचार मरीज को भी चैन नही है। कोई बात नही नितिश कुमार बाबु नशे में (चाहे वह शराब का नशा हो या सत्ता का नशा) तो लोग खुद को भुल जाते हैं आप जनता को भुलें तो क्या भुलें।