सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Krishi Vidheyak लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिहार के हाजीपुर में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का दिखा असर! महागठबंधन ने भी दिखाई एकजुटता।

बिहार के हाजीपुर में किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का दिखा असर! महागठबंधन ने भी दिखाई एकजुटता। बिहार: केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृृषि कानुनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बन्द का बिहार के हाजीपुर में दिखा असर, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के साथ साथ महागठबंधन ने भी भारत बन्द में अपनी एकजुटता दिखाई, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के एक नेता ने देश रक्षक न्युज़ को दिए इंटरव्यु में कहा कि जब तक केन्द्र सरकार कृृषि कानुनों को वापस नही लेती तब तक ये आन्दोलन बन्द नही होगा और चरणबद्ध तरीके से किसान आन्दोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं महागठबंधन की ओर से राजद नेता वाएजुल हक ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृृषि कानुनों को काला कानुन बताते हुए केन्द्र सरकार से इसे तुरन्त वापस लेने की माँग की, एक अन्य राजद नेता ने इन कानुनों को अम्बानी और अडानी का कानुन बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अम्बानी और अडानी को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से कृृषि कानुनों को पारित करवाया है। वहीं भारत बन्द का असर बिहार के हाजीपुर में देखने को मिला, कुछ एक दुकानों को छोड़ कर...

कृषि विधेयक के खिलाफ जाप ने फूँका नरेन्द्र मोदी का पुतला।

पटना, 20 सितम्बर: केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ आज  बिहार  मेें जन अधिकार पार्टी (लो) के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इस कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और इसे वापस लेने की मांग की। पार्टी के सभी समर्थक आयकर गोलम्बर, पटना पर एकत्रित हुए और कृषि अध्यादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अख़लाक़ अहमद ने कहा कि किसान मौजूदा हालात में आर्थिक व मानसिक संकट से जूझ रहा है और उसे उसकी फसल का वाजिब मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है, लेकिन सरकार नित नये कानून बनाकर किसानों का शोषण कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद ने कहा कि कृषि अध्यादेश किसानों के लिए काला कानून हैं, जब तक सरकार इस अध्यादेश को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन इसी प्रकार जारी रहेगा। जाप के प्रधान महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए इस कृषि अध्यादेश को तत्काल वापस लिया जाये और किसानों को मिलने वाले समर्थन मूल्य भुगतान ब्याज सहित शीघ्र दिया जाये। पार्टी...