संगी जामा मस्जिद भारत में बिहार राज्य के वैशाली जिला के हाजीपुर शहर में गंडक नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मस्जिद है, चुँकी यह मस्जिद पुरी तरह से पत्थर से बना हुआ है इस लिए इसे पत्थर मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। संगी जामा मस्जिद, हाजीपुर ( फोटो- रहमत हुसैन ) संगी जामा मस्जिद, हाजीपुर का इतिहास — संगी जामा मस्जिद 13वीं शताब्दी में बंगाल के तत्कालिन शाषक हाजी ईल्यास शाह के बनाए हुए किले के अन्दर स्थित है, यह स्थान किला के अन्दर स्थित होने के कारण आज अन्दर किला के नाम से जाना जाता है। संगी जामा मस्जिद का निर्माण 16वीं शताब्दी में मुुग़ल बादशाह जलालउद्दीन मुहम्मद अकबर के शाषण काल के दौरान, हाजीपुर के तत्कालिन गवर्नर मख़सुश खान ने 1587 ई० में करवाया था। मुुग़ल काल में तो यह मस्जिद पुरी तरह से आबाद रहा लेकिन अँग्रेज़ों के शाषण काल में 1857 ई० के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अँग्रेज़ों की क्रुरता के कारण इस मस्जिद में धीरे धीरे नमाज़ियों की संख्या कम होती गई फिर 1896 ई० के बाद यहाँ के मुसलमानों ने एक मौलवी ( जो बख्तियारपुर जिला पटना के रहने वाले थें ) को रख कर मस...