बधाई हो…!!! UNESCO ने "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया। क्या है सच…? क्या वाकई UNESCO ने "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया है? क्या है इसके पीछे की पुरी कहानी? DRN Fact Check 01: Desh Rakshak News पर जानिए क्या UNESCO ने सच में "जन गण मन" को World's Best National Anthem घोषित किया है? या ये सिर्फ एक Fake News या Publicity Stunt है! इन दिनों WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि UNESCO ने "जन गण मन" जो की हमारा यानि भारत गणराज्य का National Anthem है को दुनिया के सबसे अच्छे नेशनल एन्थम के रुप में स्विकृति दे दी है। साथ ही मैसेज में जन गण मन के मायने को बताते हुए भारतीय गौरव का वास्ता देकर इस मैसेज से भारतीय लोगों को इमोशनली जोड़ने और इस मैसेज को आगे फॉर्वार्ड करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन इस मैसेज में कितनी सच्चाई है? इस मैसेज के पीछे का राज क्या है? ये जानने के लिए हमने रिवर्स सर्च तकनीक की मदद ली तो कुछ और ही चौकाने वाला सच सामने आया। हम देश रक्षक न्...