सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Dr Raghuwansh Prashad Singh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार कल दोपहर में होगा, जानिए पुरा कार्यक्रम!

बिहार के दिग्गज नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी  के अंतिम यात्रा का कार्यक्रम घोषित हो चुका है, आज उन्हे दिल्ली एम्स से पटना लाया गया, रात्री विश्राम के बाद कल सुबह 7 बजे पटना से उनके पैतृक आवास शाहपुर वैशाली के लिए प्रस्थान होगा। 1. पटना आवास से 7 बजे वैशाली गढ़ के लिए जे० पी० सेतु J P Setu से अंजनपीर चौक ( हाजीपुर ), लालगंज मार्ग होते हुए वैशाली गढ़ के लिए प्रस्थान होगा, वैशाली गढ़ पर 9.30 बजे आमजनों के दर्शन के लिए स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के शव को रखा जाएगा। 2. वैशाली गढ़ से 9.40 बजे उनके पैतृक आवास शाहपुर के लिए वाया- चहुमुखी महादेव कन्या चौक, भगवानपुर, पटेढ़ी, बेलसर, गोरौल, भगवानपुर, इमादपुर,मगरू चौक, अब्दुलपुर चौक, लक्षणपुर चौक होते हुए, खोपी गुरु चौक, से पुनः सलहा महनार रोड से प्रस्थान होगा, शाहपुर में 1 घंटा लोगो के दर्शन के लिए उनके पार्थीव शरीर को रखा जाएगा। 3. उनके पैतृक आवास से हसनपुर घाट के लिए 1.30 बजे प्रस्थान एवं अंतिम संस्कार।

डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालु यादव, तेजस्वी यादव और नितिश कुमार का मार्मिक संदेश। मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का निर्देश दिया।

आज राजद के दिग्गज नेता और पुर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह का ईलाज के दौरान दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। उनके निधन पर लालु प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और नितिश कुमार सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त करते हुए अपने मार्मिक संदेश में कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। उन्होने कहा कि मैं नि:शब्द हूँ, दुःखी हूँ, डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह बहुत याद आएँगे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय रघुवंश बाबू, अभी चंद दिन पहले तो दिल्ली AIIMS में आपसे मुलाक़ात हुई थी, मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है, अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।  तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक...

लालु के लक्ष्मण रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, परिवार ने दी जानकारी।

बिहार - राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। वे 74 साल के थें, बिमारी की वजह से उन्हे पहले पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हे दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया, जहाँ उन्होने अंतिम साँस ली। रघुवंश प्रसाद सिंह राष्ट्रीय जनता दल और बिहार के दिग्गज नेताओं में से एक थें उनका जन्म 6 जून 1946 को हुआ था और आज 13 सितम्बर 2020 को उनका निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास शाहपुर वैशाली बिहार में किया जाएगा। वे राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके थें, राजद में वो जे० पी० आन्दोलन के समय से ही लालु प्रसाद यादव के साथ साथ रहें और पुरे जीवनकाल तक लालु प्रसाद यादव के विश्वासपात्र नेताओं में शामिल रहें। वो 15वीं लोकसभा में बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के सांसद थें, उन्हे बिहार और राष्ट्रीय जनता दल की राजनिती में सम्मान तो हासिल था ही साथ ही राष्ट्रीय राजनिती में भी उनका एक अहम स्थान था। हालांकि रघुवंश प्रसाद सिंह के अंतिम कुछ दिनों में उनके राजद छोड़ने की बात कही थी, मामला ये था कि एक गैरअधिक...