सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Unemployment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेरोजगारी - पढ़िए ये दिल को छू लेने वाली कविता।

खाली कंधों पर थोड़ा सा भार चाहिए, बेरोजगार हुँ साहब रोजगार चाहिए। बेरोजगारी मौजुदा समय में भारत की बहुत बड़ी समस्याओं में से एक समस्या है। इसी समस्या को ध्यान में रख कर लेखक ने दिल को छु लेने वाली ये कविता लिखी है, पढ़िए और हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताईए।                          बेरोजगारी खाली कंधों पर थोड़ा सा भार चाहिए, बेरोजगार हुँ साहब रोजगार चाहिए। जेब में पैसे नही हैं डिग्री लिए फिरता हुँ, दिनों दिन अपनी नज़रों में गिरता हुँ, कामयाबी के घर में खुले किवाड़ चाहिए, बेरोजगार हुँ साहब रोजगार चाहिए। टैलेंट की कमी नही है भारत की सड़कों पर, दुनिया बदल देगें भरोसा करो इन लड़कों पर, लिखते लिखते मेरी कलम तक घिस गई, नौकरी कैसे मिले जब नौकरी ही बिक गई, नौकरी की प्रक्रिया में अब सुधार चाहिए, बेरोजगार हुँ साहब रोजगार चाहिए। दिन रात कर के मेहनत बहुत करता हुँ, सूखी रोटी खा कर ही चैन से पेट भरता हुँ, भ्रष्टाचार से लोग खुब नौकरी पा रहे हैं, रिश़्वत की कमाई खुब मज़े से खा रहे हैं, नौकरी पाने के लिए यहाँ जुगाड़ चाहिए, बेरोजगार हुँ ...

केन्द्रीय सशस्त्र बलों में एक लाख से ज़्यादा पद खाली, फिर भी क्यों बेरोजगार हैं युवा?

देश में बेरोजगारी चरम पर है, सरकारी आँकड़ों के मुताबिक ही 12 करोड़ से ज़्यादा लोग बेरोजगार हो चुके हैं लेकिन फिर भी सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकाम रही है। आज आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार सिर्फ केन्द्रीय सशस्त्र बलों में ही एक लाख से ज़्यादा पद खाली पड़ें हैं फिर युवा बेरोजगार क्यों हैं? न्युज़ एजेंसी PTI के हवाले से आई खबर के मुताबिक केन्द्र सरकार ने कहा कि Central Armed Police Force (जिसमें BSF और CRPF जैसी फोर्स शामिल है) में एक लाख से ज़्यादा पद खाली हैं। जिसमें ज़्यादातर पद रिटायरमेंट, नौकरी से इस्तिफा देने और जवानों के शहीद होने की वजह से खाली हुए हैं। एक तरफ जहाँ केन्द्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था तो वहीं दुसरी तरफ सिर्फ एक संस्था में ही एक लाख से ज़्यादा पद खाली होने के बावजुद सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुरी तरह से विफल रही है। बेरोजगार युवा आए दिन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हे नौकरी और रोजगार देने की माँग सरकार से कर रहे हैं लेकिन सरकार खाली पदों पर भर्ती निकालने के मामले में पिछड़ती नज़र आ रही है। दुर्भाग्य ...

नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया जाएगा- हँसराज मीना, ट्राईबल आर्मी चीफ

किसानपुत्र आदिवासी नेता और ट्राईबल आर्मी के संस्थापक हँसराज मीना ने घोषणा की है कि 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय पुरे देश में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा बन गया है, नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में पुरी तरह विफल रही है, हद तो ये है कि जिन लोगों की नौकरी पहले से लगी हुई है उन्हे निजीकरन और छटनी के नाम पर नौकरी से हटाया जा रहा है, करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अभियान छेड़ दिया है, इस क्रम में 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट तक बेरोजगार युवाओं ने ताली और थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया था तो कल 9 सितम्बर रात के 9 बजे 9 मिनट तक लाईट बुझा कर मोमबत्ती और दिया जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और अब इसमें उन्हे राजनितिक समर्थन भी मिल रहा है कल 9 बजे 9 मिनट अभियान में राष्ट्रीय जनता दल...

हमने 2005 से अब तक लाखों लोगों को रोजगार दिया है - बिहार सरकार

एक तरफ जहाँ आज बेरोजगार लोगों ने 9 बजे 9 मिनट तक बत्ती गुल अभियान छेड़ कर बिहार सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है तो वहीं बिहार सरकार ने दावा किया है कि उन्होने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी ब्यान में CMO बिहार ने कहा है कि हमारे द्वारा दिए गए रोजगार और नौकरी की लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें से कुछ की संक्षिप्त जानकारी बिहार सरकार ने साझा की। बिहार सरकार की तरफ से CMO बिहार ने कहा कि बिहार सरकार 2005 से अब तक लाखों लोगों का नियोजन/नियुक्ति सरकारी सेवाओं/योजनाओं में  लोगों का जीवन बदलने की अथक कोशिश कर रही है, बड़े, मध्यम और बेसिक आय वाले रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरीके से लोगों के सम्मानजनक आय सुनिश्चित करने, आर्थिक रूप से सबल बनाने की कोशिश सरकार ने किया है। आम जनता को निम्नलिखित सेवाओं में भागीदार बनाने के अलावे लम्बी फेहरिस्त है, जिसकी संक्षिप्त सूची निम्न है…… 1. शिक्षकों की बहाली, 2. प्रोफेसर की बहाली, 3.रसोइया की बहाली, 4.आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बहाली, 5.आश की बहाली, 6.ममता की बहाली, 7.डॉक्टर की बहाली, 8.नर्स की बहाली, 9.प...

मोदी और योगी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक, लोगों से ये आह्वान किया।

 Desh Rakshak News : उत्तर प्रदेश में सियासत हर समय युँ ही गरम रहती है, विपक्ष योगी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नही छोड़ता, इस क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश की जनता से ये आह्वान किया। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हथियार से ही भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया, गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, बाद में उन्होने पुरे देश में बिजली बत्ती बंद कर मोमबत्ती, मोबाईल फ्लैश ईत्यादी जला कर कोरोना वारियर्स का सम्मान करने का भी आह्वान किया था। भारतीय जनता पार्टी के इन्ही हथियार का इस्तेमाल कर देश के छात्र-छात्राओं ने बीते 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, इसकी सफलता के लिए छात्र-छात्राओं ने सोशल मिडिया पर हैशटैग #5बजे5मिनट और #5baje5minute के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से मुहिम भी चलाया था, जिसे पुरे देश के लोगों का समर्थन मिला और छात्र-छात्राओं के समर्थन में पुरा देश आ गया। जिसके बा...