सुशांत सिंह राजपुत फिल्मी दुनिया का वो जगमगाता सितारा जो अपनी रौशनी बिखेरने के लिए अब हमारे बीच नही है लेकिन सुशांत आत्महत्या केस में रोज एक नया मोड़ आ रहा है। कल सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपुत आत्महत्या मामले में जाँच के अधिकार को लेकर महाराष्ट्र की तरफ से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस केस में जाँच का एकल अधिकार CBI को सौंप दिया और मुम्बई पुलिस को आदेश दिया कि वह जाँच में अब तक जुटाए साक्ष्य CBI को सौंप दे, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अब इस केस में पुरे देश में कहीं भी कोई भी FIR दर्ज होती है तो वह सीधे CBI के हवाले किया जाए। गौरतलब है कि सुशांत की आत्महत्या के बाद से ही मुम्बई और बिहार दोनों ही राज्यों में राजनिती गर्म है तो वहीं पुरे देश में ही बॉलीवुड के स्टार किड्स सुशांत सिंह राजपुत के फैन के निशाने पर हैं। आलिया भट्ट और संजय दत्त अभिनित फिल्म इस वक़्त लोगों के निशाने पर खास तौर से हैं। मालुम हो कि YouTube पर Fox Star Hindi ने पिछले हफ्ते जब सड़क 2 का ट्रेलर रिलिज किया था तभी से लोगों ने विरोध जताना शुरु कर दिया नतीजा ये हुआ कि रिलिज के 1 हफ्ते में जहाँ ...