सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Turkey लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तुर्की ने मनाया 98वाँ वीक्ट्री डे, जानिए क्यों और कब से मनाया जाता है वीक्ट्री डे?

तुर्की ने आज अपना 98वाँ वीक्ट्री डे सेलिब्रेट किया, यह वीक्ट्री डे तुर्की फौजियों के आदम्य साहस और ग्रीक (Greece) पर तुर्की के विजय के उपलक्ष में मनाया जाता है। कोरोना संकट को देखते हुए तुर्की में वीक्ट्री डे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया गया, मुख्य समारोह में तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान शामिल रहें, उन्होने अपने संदेश में कहा कि मैं तुर्की या तुर्की के बाहर रहने वाले अपने सभी नागरिकों को पुरे दिल से 30 अगस्त यानि वीक्ट्री डे की मुबारकबाद देता हुँ। मैं पुरे सम्मान के साथ तुर्की गणतंत्र के संस्थापक और अपने कमांडर इन चीफ गाज़ी मुश्तफा कमाल अतातुर्क और उनके फौजियों को याद करता हुँ। आपको बता दुँ कि वीक्ट्री डे को तुर्की भाषा में ज़फर बेरामी कहा जाता है, इस दिन को वीक्ट्री डे के साथ साथ तुर्किश आर्म्ड फोर्स डे के रुप में भी जाना जाता है। जिस तरह से भारत में अँग्रेज़ों से आज़ादी का जश़्न मनाने के लिए हम 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं वैसे ही तुर्की में 30 अगस्त को एनातोलिया से ग्रीक को हरा कर भगाने की खुशी में वीक्ट्री डे या ज़फर बेरामी मनाया जाता है। आपकी जानकारी के लिए...

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...