सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Political News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव।

Breaking News : केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, कल कराया था कोरोना जाँच। नितिन गडकरी ने सोशल मिडिया पर खुद कोरोना पॉजिटिव होने की बात साझा करते हुए कहा कि कल मैं कमजोरी महसुस कर रहा था और मैने अपने डॉक्टर से संपर्क किया। मेरी स्वास्थ जाँच के दौरान मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उन्होने कहा कि अभी मैं भगवान की दया से ठीक हुँ। उन्होने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना के प्रोटोकॉल को फॉलो करने के लिए कहा है। अधिक जानकारी थोड़ी देर में अपडेट की जाएगी।

शर्मनाक - केन्द्र सरकार ने कहा मरने वाले प्रवासी मजदुरों का आँकड़ा नही तो मुआवज़ा का सवाल ही पैदा नही होता।

केन्द्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्रालय ने कल संसद में एक अतारांकित प्रश़्न के जवाब में संसद में बताया कि केन्द्र सरकार के पास कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान मरने वाले प्रवासी मजदूरों का कोई आँकड़ा मौजुद नही है तो उन्हे मुआवज़ा देने का कोई सवाल पैदा ही नही होता है। आपको बता दें कि संसद में आज़ादी के बाद से ही प्रश़्नकाल का समय दिया जाता रहा है जिसमें सांसद जनता के मुद्दों से जुड़े सवाल सरकार से करती है और उसके पर बहस होती है लेकिन मोदी सरकार ने गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ते कोरोना संक्रमण, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर फजीहत से बचने के लिए प्रश़्नकाल को मौजुदा मानसून सत्र से हटा दिया है, इसकी जगह अतारांकित प्रश़्न किया जा सकता है। मालुम हो कि अतारांकित प्रश़्न वह प्रश़्न है जिसके पुछे जाने पर सरकार जवाब तो देगी लेकिन उस पर ना तो क्रॉस कोस्चनिंग किया जा सकता है और ना ही उस पर बहस किया जा सकता है। विपक्ष सरकार पर संसद के सत्र से प्रश़्नकाल हटाने का जम कर विरोध कर रही है लेकिन मोदी सरकार प्रश़्नकाल बहाल करने के लिए तैयार नही है। क्या बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है? ...

माईक वाले को जेल देशी कट्टा वाले को बेल, उमर खालिद की गिरफ्तारी पर लोगों का रिएक्शन।

जवाहर लाल नेहरु विश़्वविद्यालय के पूर्व छात्र और छात्र नेता उमर खालिद (Umar Khalid) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वो दिल्ली दंगा भड़काने की साजिश में शामिल थें। उमर खालिद की गिरफ्तारी पर सोशल मिडिया पर लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ फुट पड़ा, उनकी गिरफ्तारी के बाद कई समाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा, कुणाल कामरा ने कहा कि दिल्ली पुलिस लॉ एन्ड आर्डर का पैरोडी अकाउण्ट है तो वहीं डॉ० कफील खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से आपने मेरे लिए आवाज़ उठाई उसी तरह से आप उमर खालिद के लिए भी आवाज़ उठाए, कुश अम्बेडकरवादी ने कहा कि मैं सच के साथ हुँ, मैं इंसाफ के साथ हुँ, मैं संविधान के साथ हुँ, मैं उमर खालिद के साथ हुँ। वहीं I Am With Shehla (Shehla Rashid) नामक फेसबुक पेज पर एक तरफ उमर खालिद और दुसरी तरफ शाहीनबाग में फायरिंग करने वाले कपील बैसाला का फोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि माईक वाले को जेल देशी कट्टा वाले को बेल।  दिल्ली दंगा की जाँच से नाराज़ 9 पूर्व IPS ने लिखा दिल्ली पुलिस कमि...

छत्तिसगढ़ के पुर्व मंत्री चनेश राम राठिया का कोरोना से निधन।

छत्तिसगढ़ के पुर्व मंत्री और काँग्रेस के वरिष्ठ नेता चनेश राम राठिया का आज रायगढ़ के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया, वे 78 वर्ष के थें। उन्हे बढ़ती उम्र के कारण होने वाली बिमारी के कारण रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में शनिवार 12 सितम्बर को भर्ती कराया गया था जहाँ कोरोना जाँच के दौरान उन्हे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। चनेश राम राठिया एक दिग्गज आदिवासी नेता थें और काँग्रेस में उनका योगदान सराहनीय और अहम था। स्वर्गीय चनेश राम राठिया अविभाजित मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह की काँग्रेस सरकार में पशुपालन मंत्री (Animal Husbandry Minister) रह चुके थें, मध्य प्रदेश के विभाजन के बाद सन् 2000 में बने छत्तिसगढ़ राज्य में अजित जोगी (Ajit Jogi) की सरकार में साल 2000 से 2003 तक खाद्य आपुर्ती मंत्री (Food and Civil Supplies Minister) रहें। उनके निधन पर छत्तिसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तिसगढ़ के पुर्व कैबिनेट मंत्री और काँग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। धरमजयगढ़ के साथ साथ समुचे प्रदेश मे...

डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार कल दोपहर में होगा, जानिए पुरा कार्यक्रम!

बिहार के दिग्गज नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी  के अंतिम यात्रा का कार्यक्रम घोषित हो चुका है, आज उन्हे दिल्ली एम्स से पटना लाया गया, रात्री विश्राम के बाद कल सुबह 7 बजे पटना से उनके पैतृक आवास शाहपुर वैशाली के लिए प्रस्थान होगा। 1. पटना आवास से 7 बजे वैशाली गढ़ के लिए जे० पी० सेतु J P Setu से अंजनपीर चौक ( हाजीपुर ), लालगंज मार्ग होते हुए वैशाली गढ़ के लिए प्रस्थान होगा, वैशाली गढ़ पर 9.30 बजे आमजनों के दर्शन के लिए स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह के शव को रखा जाएगा। 2. वैशाली गढ़ से 9.40 बजे उनके पैतृक आवास शाहपुर के लिए वाया- चहुमुखी महादेव कन्या चौक, भगवानपुर, पटेढ़ी, बेलसर, गोरौल, भगवानपुर, इमादपुर,मगरू चौक, अब्दुलपुर चौक, लक्षणपुर चौक होते हुए, खोपी गुरु चौक, से पुनः सलहा महनार रोड से प्रस्थान होगा, शाहपुर में 1 घंटा लोगो के दर्शन के लिए उनके पार्थीव शरीर को रखा जाएगा। 3. उनके पैतृक आवास से हसनपुर घाट के लिए 1.30 बजे प्रस्थान एवं अंतिम संस्कार।

राजद के संभावित प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया का जनसंपर्क अभियान, नितिश सरकार पर साधा निशाना।

123 हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के संभावित प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया ने  हाजीपुर के मीनापुर ईलाके में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क अभियान के दौरान ईलाके के बुद्धिजिवी लोगों से मुलाकात कर देव कुमार चौरसिया ने  हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होने जनता को संबोधित करते हुए कहा बिहार में परिवर्तन की आवश्यकता हैं। "लोकल" में नौकरियाँ न मिलने के कारण हमारे बिहार के लोग पलायन पर मज़बूर हैं। इसका कारण मौजूदा बिहार सरकार के अप्रभावी नीतियाँ ही हैं। सरकार सही नीति लाने में सक्षम नही रही हैं। Tejashwi Yadav जी के आह्वान पर हम सभी लोग इस बेरोजगारी के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी संघर्ष करते रहेंगे। इससे पहले तेजस्वी यादव के आह्वान पर बेरोजगारी के खिलाफ लालटेन जला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होने कहा था कि बेरोज़गारी, श्रमिको के पलायन, बिहार सरकार के निकम्मेपन के खिलाफ लालटेन और दिया जलाकर सरकार का परिवर्तन करने के साथ ही युवा तेजस्वी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प बिहार वासियों ने लिया ताकि लोगो को अपने का...

बिहार चुनाव में हुई SDPI की एंट्री, पप्पु यादव का मिला साथ।

दरभंगा- बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनितिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, दरभंगा शहर के एंजिल हाई स्कूल में SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने जिला स्तर एवं विधानसभा पंचायत एवं बूथ स्तर के अधिकारियों ने भाग लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी एवं प्रदेश अध्यक्ष नसीम अखतर के सामने बूथ स्तर तक के काम की जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों ने अब तक की तैयारी को सराहते हुए जिला के सभी विधानसभा में एलेक्शन तैयारी तेज करने का आदेश दिया और अपनी उपस्थिति में इस के लिए योजना तैयार कराया। वहीं दुसरे सिटिंग में जिला के सैकड़ों बुद्धजीवियों ने उपस्थित होकर पार्टी के उद्देश्य और विधि को समझा और उस में से बहुत से लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली इस मोके पर संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी साहब ने कहा के आज हमारे पास देश के धर्मनिरपेक्ष कानून और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का संरक्षण का चैलेंज है और इस चैलेंज से निपटने के लिए आज हमारे सिवा दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है यही कारण है कि आज कानूनी जंग से लेकर विरोध युद्ध तक  हर जगह सोशल डेमोक्रेटिक...

नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन "राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस" के रूप में मनाया जाएगा- हँसराज मीना, ट्राईबल आर्मी चीफ

किसानपुत्र आदिवासी नेता और ट्राईबल आर्मी के संस्थापक हँसराज मीना ने घोषणा की है कि 17 सितम्बर को नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस समय पुरे देश में बेरोजगारी एक अहम मुद्दा बन गया है, नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में पुरी तरह विफल रही है, हद तो ये है कि जिन लोगों की नौकरी पहले से लगी हुई है उन्हे निजीकरन और छटनी के नाम पर नौकरी से हटाया जा रहा है, करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का अभियान छेड़ दिया है, इस क्रम में 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट तक बेरोजगार युवाओं ने ताली और थाली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया था तो कल 9 सितम्बर रात के 9 बजे 9 मिनट तक लाईट बुझा कर मोमबत्ती और दिया जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार बेरोजगार युवाओं ने नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है और अब इसमें उन्हे राजनितिक समर्थन भी मिल रहा है कल 9 बजे 9 मिनट अभियान में राष्ट्रीय जनता दल...

हमने 2005 से अब तक लाखों लोगों को रोजगार दिया है - बिहार सरकार

एक तरफ जहाँ आज बेरोजगार लोगों ने 9 बजे 9 मिनट तक बत्ती गुल अभियान छेड़ कर बिहार सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया है तो वहीं बिहार सरकार ने दावा किया है कि उन्होने लाखों लोगों को रोजगार दिया है। बिहार सरकार की तरफ से जारी ब्यान में CMO बिहार ने कहा है कि हमारे द्वारा दिए गए रोजगार और नौकरी की लिस्ट बहुत लम्बी है जिसमें से कुछ की संक्षिप्त जानकारी बिहार सरकार ने साझा की। बिहार सरकार की तरफ से CMO बिहार ने कहा कि बिहार सरकार 2005 से अब तक लाखों लोगों का नियोजन/नियुक्ति सरकारी सेवाओं/योजनाओं में  लोगों का जीवन बदलने की अथक कोशिश कर रही है, बड़े, मध्यम और बेसिक आय वाले रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर अलग-अलग तरीके से लोगों के सम्मानजनक आय सुनिश्चित करने, आर्थिक रूप से सबल बनाने की कोशिश सरकार ने किया है। आम जनता को निम्नलिखित सेवाओं में भागीदार बनाने के अलावे लम्बी फेहरिस्त है, जिसकी संक्षिप्त सूची निम्न है…… 1. शिक्षकों की बहाली, 2. प्रोफेसर की बहाली, 3.रसोइया की बहाली, 4.आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं की बहाली, 5.आश की बहाली, 6.ममता की बहाली, 7.डॉक्टर की बहाली, 8.नर्स की बहाली, 9.प...

जब IPS संजीव भट्ट का घर तोड़ा गया क्या तब लोकतंत्र की हत्या नही हुई थी? देश का सवाल!

आज मुम्बई BMC ने कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ डाला तो कंगना रनौत को "आज मेरी तो कल तुम्हारी बारी" मुहावरा याद आ गया, उन्हे लगने लगा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है, अपने दर्द का एहसास सब को होता है फिर दुसरों का दर्द क्यों नही दिखता? जिस तरह से आज मुम्बई BMC ने कार्यवाई करते हुए कंगना रनौत का घर तोड़ा है ठीक उसी तरह से गुजरात में पुर्व IPS संजीव भट्ट का घर भी तोड़ा गया था, तब कंगना रनौत को ये क्यों नही लगा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है? अगर कंगना रनौत तब संजीव भट्ट के साथ खड़ी होती और सरकार पर गैरकानुनी तरीके से किसी का घर न तोड़ने का दवाब बनाती तो आज उनका खुद का घर भी शायद सुरक्षित होता।  आज मुम्बई BMC द्वारा कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ दिए जाने के बाद कंगना रनौत ने लोगों से उनका घर तोड़े जाने के खिलाफ उनका समर्थन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज मेरा घर ध्वस्त कर दिया गया कल तुम्हारा होगा, सरकारें आती जाती रहती है, अगर तुम हिंसा को सामान्य समझोगे तो यह आदर्श बन जाता है, आज एक व्यक़्ति जलाया जा रहा है कल हजारों को जलाया जाएगा। उन्होने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड डायरे...

काश् मॉबलिंचिंग जैसे अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाया होता कंगना तो आज अन्याय पर रोना अच्छा लगता।

आज मुम्बई BMC ने कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ डाला तो कंगना रनौत को "आज मेरी तो कल तुम्हारी बारी" मुहावरा याद आ गया, अपने दर्द का एहसास सब को होता है फिर दुसरों का दर्द क्यों नही दिखता? पहलु खान, हाफिज़ जुनैद, मोहम्मद अख़लाक़ जैसे दर्जनों बेगुनाह लोगों को मॉबलिंचिंग कर के मार डाला गया, मार्च- अप्रैल 2018 सिर्फ इन दो महीनों में ही भारत में 16 मॉबलिंचिंग हुए जिसमें 22 लोगों को अपनी जान गँवानी पड़ी, तब कंगना रनौत और तथाकथित देशभक़्त लोगों को उनके दर्द का एहसास क्यों नही हुआ? आज मुम्बई BMC द्वारा कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ दिए जाने के बाद कंगना रनौत ने लोगों से उनका घर तोड़े जाने के खिलाफ उनका समर्थन करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज मेरा घर ध्वस्त कर दिया गया कल तुम्हारा होगा, सरकारें आती जाती रहती है, अगर तुम हिंसा को सामान्य समझोगे तो यह आदर्श बन जाता है, आज एक व्यक़्ति जलाया जा रहा है कल हजारों को जलाया जाएगा। उन्होने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्युसर करण जौहर पर तिखा प्रहार करते हुए चैलेंज किया और कहा कि उद्धव ठाकरे और करण जौहर गैंग तुमने मेरा ...

अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत से ज़्यादा सुरक्षित बताया, अपने नागरिकों को भारत यात्रा न करने की दी सलाह!

Breaking News : अमेरिका ने Travel Advisory जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत से ज़्यादा सुरक्षित हैं, अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत यात्रा न करने की सलाह भी दी। अमेरिका जहाँ एक तरफ भारत से दोस्ती का दंभ भरता है वहीं आज अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत पर तरजिह देते हुए पाकिस्तान को भारत से ज़्यादा सुरक्षित बताते हुए अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बनाने पर पनर्विचार करने को कहा और भारत यात्रा न करने की Advisory जारी की। America के विदेश यात्रा संबंधी मंत्रालय ब्युरो ऑफ कॉन्सुलर अफेयर्स ( Bureau of Consular Affairs ) ने कहा कि Center for Disease Control and Prevention (CDC) ने पाकिस्तान के लिए 3rd Level का नोटिस जारी किया है इस लिए अमेरिकी नागरिक पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना बनाने पर पनर्विचार करें। इस से पहले मंत्रालय ने 6 अगस्त को भारत के लिए और 10 अगस्त को पाकिस्तान के लिए Advisory जारी करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान में एयरपोर्ट बन्द होने, बॉर्डर सील होने, व्यापार बन्द होने, घर पर ही रहने और कोरोना संक्रमण के कारण अन्य आपातकालिन स्थिति जैसी समस्याओं के...

कंगना रनौत का बँग्ला मुम्बई BMC ने तोड़ा

Breaking News : मुम्बई BMC ने कंगना रनौत पर कार्यवाई करते हुए मुम्बई स्थिति उनके बँग्ला को तोड़ दिया है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मेरे घर में कोई गैरकानुनी कन्सट्रक्शन नही है और सरकार ने भी कोरोना संकट में 30 सितम्बर तक किसी भी तरह के डिमोलिशन पर पाबंदी लगा रखी है तब मेरे घर को Mumbai BMC द्वारा तोड़ा जाना लोकतंत्र की हत्या करना है। ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉम्बे हाई कोर्ट ने कँग्ना के घर को तोड़े जाने पर रोक लगा दी है और इस मामले पर कल 3 बजे सुनवाई का समय दिया है। पता चला है कि कंगना रनौत के इस घर में उनका ऑफिस था।  गौरतलब है कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के बीच कंगना रनौत द्वारा मुम्बई को PoK कहे जाने के बाद से ही तनाव है, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से संजय राउत ने कंगना को जवाब देते हुए कहा था कि कंगना को मुम्बई में रहने का हक नही है, इस पर कंगना ने जवाब देते हुए 9 सितम्बर को मुम्बई आने की खबर देते हुए कहा था कि रोक सको तो रोक लो। महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार ...

मोदी और योगी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक, लोगों से ये आह्वान किया।

 Desh Rakshak News : उत्तर प्रदेश में सियासत हर समय युँ ही गरम रहती है, विपक्ष योगी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नही छोड़ता, इस क्रम में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश और प्रदेश की जनता से ये आह्वान किया। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के हथियार से ही भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया, गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, बाद में उन्होने पुरे देश में बिजली बत्ती बंद कर मोमबत्ती, मोबाईल फ्लैश ईत्यादी जला कर कोरोना वारियर्स का सम्मान करने का भी आह्वान किया था। भारतीय जनता पार्टी के इन्ही हथियार का इस्तेमाल कर देश के छात्र-छात्राओं ने बीते 5 सितम्बर को 5 बजे 5 मिनट ताली और थाली बजाने का आह्वाण किया था, इसकी सफलता के लिए छात्र-छात्राओं ने सोशल मिडिया पर हैशटैग #5बजे5मिनट और #5baje5minute के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से मुहिम भी चलाया था, जिसे पुरे देश के लोगों का समर्थन मिला और छात्र-छात्राओं के समर्थन में पुरा देश आ गया। जिसके बा...

अकेले नितिश कुमार के नाम पर 10 सीट भी नही मिलेगा - तेजस्वी यादव, नितिश कुमार की हो गई घनघोर बेईज़्जती!

Desh Rakshak News : Bihar - राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता तेजस्वी यादव ने नितिश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा।  तेजस्वी यादव ने अपनी बात को तथ्यात्मक रूप से सिद्ध करने की कोशिस करते हुए दावा किया है कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा, दहाईं में भी सीट नही मिलेगी। तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार ने 1995 में एकीकृत बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था तो मात्र 7 सीट आयी थी, 2014 में लेफ़्ट के साथ मिलकर लड़े थे तो मात्र 2 सीट आयी थी, वो जीवन में कभी भी अकेले लड़ेंगे तो प्रतापी चेहरे को दहाई के अंकों में भी सीट प्राप्त नहीं होगी, यह मेरी चुनौती और दावा है। जानिए क्यों बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है? गौरतलब है कि आगामी अक्टुबर नवम्बर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है जिसके आलोक में सभी राजनितिक दल एक दुसरे पर आरोप लगाने, और जनता के नज़रों में खुद को अच्छा साबित करने म...

तेलंगाना ने अपने सभी भू-रजिस्टार, सब-रजिस्टार को अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर भेजा।

तेलंगाना : 7 सितम्बर- तेलंगाना के राजस्व (पंजीकरण) विभाग ने अगले आदेश तक अपने सभी रजिस्टार और सहायक रजिस्टार को छुट्टी पर भेज दिया है। दरअसल तेलंगाना के राजस्व (पंजीकरण) विभाग ने तेलंगाना के राज्यपाल के आदेश को मानते हुए ये फैसला लिया है, तेलंगाना के राज्यपाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य के नागरिकों को इनके प्रोपर्टी के रजिस्ट्रेशन में गुणवत्तापुर्ण सर्विस देने के लिए यह तय किया गया है कि संबंधित प्रक्रिया और टेक्निकल एप्लिकेसन्स में कुछ बदलाव किया जाए। इस लिए यह आवश्यक है कि राजस्व पंजीकरण विभाग में नए रजिस्ट्रेशन को रोक दिया जाए। माऩ्नीय राज्यपाल की तरफ से उनके चीफ सेक्रेट्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के रजिस्ट्रेशन रूल 5 में दिए गए अधिकारों के अनुसार यह घोषणा की जाती है कि 08 सितम्बर 2020 से अगले आदेश तक तेलंगाना के उन सभी रजिस्टार और सहायक रजिस्टार के कार्यालय में छुट्टी रहेगी जो रजिस्ट्रेशन एक्ट 1908 के दायरे में आते हैं। हालांकि आदेश में ये साफ कर दिया गया है कि विल बनवाने, शादी का रजिस्ट्रेशन कराने का काम और सटाम्प की बहुतेरी का काम यथानुसार जारी ...

तेलंगाना के नए सचिवालय में बनेगा मंदिर, मस्जिद और चर्च, मुख्यमंत्री KCR का ऐलान

तेलंगाना : मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने प्रगति भवन में मुस्लिम धार्मिक बुजुर्गों के साथ हुई बैठक के बाद फैसला लिया है कि नए बन रहे सचिवालय में एक मंदिर, दो मस्जिद और एक चर्च पुरी तरह से सरकारी खर्च पर बनाया जाएगा। फोटो स्रोत-सोशल मिडिया तेलंगाना सरकार ने पुराने सचिवालय को तोड़ कर नए सिरे से सचिवालय बनाने का काम शुरु कर दिया है, पुराने सचिवालय को तोड़ते समय सचिवालय परिसर में पहले से मौजुद मंदिर और मस्जिद छतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद सरकार ने इसे नए सिरे से बनाने का फैसला लिया, वहीं ईसाई धर्म गुरुओं के आग्रह पर मंदिर और मस्जिद के साथ अब सचिवालय परिसर में चर्च भी बनाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने मुस्लिम धार्मिक बुजुर्गों के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की और मुस्लिम बुजुर्गों के सुझाव लिए उसके बाद मुख्यमंत्री ने कई महत्वपुर्ण फैसले लिए जिनमें मंदिर, मस्जिद और चर्च बनाने का फैसला अहम है। 1500 वर्ग फुट में बनेगा एक मंदिर मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने कहा कि सचिवालय परिसर में 1500 वर्ग फुट में एक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा और निर्माण पुरा हो जाने...

बिहार सरकार का दृष्टिकोण न्याय के साथ विकास का रहा है - CMO बिहार

 बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए हर राजनिती दल अपने अपने स्तर से पुरी मेहनत और जोर तोड़ कर रहा है, विपक्ष जहाँ सरकार पर हमलावर है तो सरकार भी अपने कामों को जनता तक पहुँचाने का भरसक प्रयास कर रही है। इस क्रम में आज इस समय बिहार के मुख्यमंत्री वर्चुअल रैली के माध्यम से जनता से जुड़े हुए हैं। लेकिन उससे पहले ही CMO बिहार ने कहा है कि बिहार सरकार का दृष्टिकोण न्याय के साथ विकास का रहा है। सात निश्चय कार्यक्रम के तहत बिहार सरकार ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।  हर घर बिजली, हर नल का जल, घर तक पक्की गली-नाली, घर में शौचालय निर्माण, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए संस्थाओं की स्थापना, युवा सशक्तिकरण के लिए उच्च शिक्षा एवं उद्यमशीलता के लिए वित्तीय सहायता देना और महिला सशक्तीकरण के लिए सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देना न्याय के साथ विकास का ही परिचायक है। बिहार सरकार ने किसान के लिए हर खेत को पानी पहुंचाने का निश्चय किया है। जल संसाधन विभाग के 'उत्कृष्ट सिंचाई उन्नत फसल अभियान' का प्रेजेंटेशन देखा गया था। इसके तहत अब किस जिले में किस तरह का और कि...

ब्राजील को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमण में विश़्व में नम्बर 2 पर।

Breaking News : Covid 19 India- ब्राजील को सार्वाधिक कोरोना संक्रमण के मामले में पीछे छोड़ भारत विश़्व में नम्बर 2 पर आ गया है। 20-25 मिनट पहले आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार भारत 42 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमितों के आँकड़ों के साथ ब्राजील से आगे निकल गया है। गौरतलब है कि देश रक्षक न्युज़ ने 2 दिन पहले ही ये अनुमान लगाया था कि भारत अगले 2-3 दिनों में ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का दुसरा सार्वाधिक कोरोना संक्रमित देश हो जाएगा और आज आए ताज़ा आँकड़ों के अनुसार भारत ब्राजील को पीछे छोड़ दुनिया का दुसरा सार्वाधिक कोरोना संक्रमित देश बन चुका है। इस समय भारत में 4.2M+ यानी 42 लाख से ज़्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या है जबकि ब्राजील में 4.14M यानी 41 लाख 40 हजार कोरोना संक्रमितों की संख्या है। अमेरिका 6.29M यानी 62 लाख 90 हजार कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ विश़्व में टॉप पर है। अमेरिका, ब्राजील और भारत में रोज नए संक्रमितों की संख्या क्रमश: लगभग 42 हजार, 15 हजार और 90 हजार है, जिसको देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि अगर कोरोना संक्रमण का यही ट्रेंड जारी रहा तो अक्टुबर के मध्य तक भारत व...

Alt News के सह संस्थापक के खिलाफ IT Act और POSCO Act के तहत केस दर्ज, नाबालिग़ लड़की को धमकाने और प्रताड़ित करने का है आरोप।

Alt News नाम जाना पहचाना है, है ना… जी हाँ ये वही अल्ट न्युज़ है जो Fake News को Expose करता है। इसके सह संस्थापक मो० ज़ुबैर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साईबर सेल और रायपुर पुलिस ने कथित तौर पर ट्विटर के जरिए नाबालिग़ लड़की को धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप में F.I.R. दर्ज किया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से कल प्रियंक कानुनगो ने यह जानकारी देते हुए ट्विट किया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्विटर पर एक बच्ची को धमकाने और प्रताड़ित करने के लिए कथित व्यक़्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होने अपने एक दुसरे ट्विट में ट्विटर इंडिया से इस संबंध में जानकारी माँगा थी जिसके लिए ट्विटर इंडिया ने 10 दिनों का समय माँगा है और ट्विटर इंडिया को 10 दिनों का समय दे दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्ट न्युज़ के सह संस्थापक मो० ज़ुबैर पर ये आरोप है कि उन्होने ट्विटर पर एक आदमी से हुई बहस के बाद उसकी नाबालिग़ बेटी का फोटो जो उसके दादा के साथ थी ट्विटर पर पोस्ट कर दी। हालांकि उस पोस्ट में नाबालिग़ ब...