सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सास बहू को फाँसी की सज़ा, फेसबुक हेट स्पीच मामले की जाँच संसदीय समिति करेगी सहित दिन भर की बड़ी खबरों संक्षेप में।

 सभी बड़ी खबरों की संक्षिप्त विवरण एक साथ एक ही जगह पर अब जानिए दिन भर की बड़ी खबरों का संक्षिप्त लेखा जोखा। तो आईए नज़र डालते हैं आज की खबरों पर……

1. गोपालगंज बिहार में निचली अदालत ने 4 साल के मासुम बच्चे का आपसी रंजिश में गला काट कर हत्या करने वाली दोनो अभियुक्त को फाँसी की सज़ा सुनाई है। दोनों अभियुक्त सास बहू है गौरतलब है कि 5 सितम्बर 2017 को विजयपुर थाने के छितौना गाँव निवासी विनोद साह के 4 वर्षीय पुत्र की गला काट कर हत्या कर दी गई थी।

2. अफगानिस्तान में अफगानिस्तान आर्मी के साथ हुई लड़ाई में 5 तालिबानी आतंकी मारे गए और 4 अन्य घायल हैं, इससे पहले अफगानिस्तान सरकार के साथ बातचीत में तालिबान ने अफगानिस्तान की सरकार को सरकार मानने से इंकार कर दिया था।

3. केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री ने बताया कि भारत में कोविड-19 के जाँच का आँकड़ा 3 करोड़ के पार पहुँच गया है, गौरतलब है कि कोरोना मरीज़ों की संख्या इस वक़्त लगभग 26 लाख और मरने वालों का आँकड़ा 50000 के पार हो चुका है।

4. बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक मंत्री पद और जदयु की प्राथमिक सदस्यता से निकाले जाने के बाद राजद में करीब 10 साल बाद वापसी कर ली है, वहीं राजद से निकाले गए 3 विधायक ने जदयु का दामन थाम लिया है।

5. महान शास्त्रीय गायक जसराज पंडित का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है, वे 90 साल के थें। वहीं अजय देवगन की फिल्म " दृश्यम " के निर्देशक का भी निधन हो गया है।

दुसरी तरफ युपी के मंत्री और पुर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हो गया।

6. भारत में निजी क्षेत्र की पहली मिसाईल तैयार, सोमवार को भारतीय सेना के अधिकारियों, रक्षा उत्पादन विभाग और निजी क्षेत्र के दिग्गजों के बीच हुई बातचीत में इस बात का खुलासा हुआ। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 20 महीने में 30 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादन प्रोजेक्ट शुरु किए जा चुके हैं और 5 हजार करोड़ के नए प्रोजेक्ट जल्द शुरु किए जाएगें।

7. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान से मुलाकात करने पर सोशल मिडिया पर कल दिन भर आमिर खान की चर्चा होती रही, कुछ लोग आमिर खान को एमिन एर्दोगान से मुलाकात करने पर ट्रोल करने लगें तो कुछ लोगों ने आमिर के समर्थन में बातें कही।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...