सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन, देश में शोक की लहर।

भारत के पुर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आज लम्बी बिमारी के बाद 84 साल की उम्र में निधन हो गया, वो UPA2 के समय देश के राष्ट्रपति बने थें और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल तक देश के राष्ट्रपति थें। उनके निधन की खबर उनके पुत्र अभिजीत बनर्जी ने दी।

Pranab Mukhrjee

पुर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की निधन पर काँग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं हमारे पुर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी जी के निधन की खबर प्राप्त हुई, मैं उन्हे श्रधांजली अर्पित करता हुँ और मेरी संवेदनाए शोक संतप्त परिवार और मित्रों को है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये फोटो शेयर करते हुए प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Pranab Mukherjee Narendra Modi

प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थें उनका कार्यकाल 2012 से लेकर 2017 तक था। राष्ट्रपति बनने से पहले वो काँग्रेस के दिग्गज नेता थें और काँग्रेस की UPA सरकार के दुसरे कार्यकाल में ही उन्हे राष्ट्रपति बनाया गया था।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से देश ने एक महान राजनीतिज्ञ और विचारक को खो दिया है। गरिमामय व्यक्तित्व के धनी प्रणब दा ने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से देश के समृद्ध संसदीय लोकतंत्र का गौरव और बढ़ाया। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में श्री मुखर्जी जिस भी पद पर रहे वहां उन्होंने अपनी विशिष्ट कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उनका योगदान महत्वपूर्ण है, उनके निधन से बेहद आघात लगा है और हम सब दुखी हैं।

भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी एक कुशल राजनेता, अपनी बुद्धिमत्ता तथा राष्ट्रीय हितों एवं लोकतान्त्रिक मूल्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों एवम देशवासियों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस दुःखद समय में संबल दें एवम दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
#PranabMukherjee


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...