सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जन अधिकार पार्टी 150 सीटों पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव, पप्पु यादव ने दी जानकारी।

बिहार विधानसभा चुनाव में जाप 150 सीटों पर और पटना की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव: पप्पू यादव


जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने प्रेस रिलिज जारी करते हुए यह जानकारी दी की अक्टुबर नवम्बर में प्रस्तावित बिहार विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी पटना के सभी सीटों सहित बिहार के 150 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और बची हुई सीटों पर समान विचारधारा की पार्टी के साथ गठबंधन कर उनके प्रत्याशी को सहयोग देगी।


गौरतलब है कि जन अधिकार पार्टी सहित बिहार के अधिकतर पार्टियाँ इस साल बिहार विधानसभा चुनाव के पक्ष में नही हैं लेकिन चुनाव आयोग और सरकार चाहती है कि चुनाव अक्टुबर नवम्बर में ही हो और सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव टालने से मना कर दिया है तो ऐसी परिस्थिति में सभी पार्टियाँ अपनी अपनी तैयारी में लग चुकी है। आईए जन अधिकार पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ती को हू ब हू आपके सामने रखते हैं।

पटना, 28 अगस्त: जन अधिकार पार्टी (लो) आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और बाकि सीटों पर सामान्य विचारधारा वाले पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी. इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के हालात पर टीवी चैनलों द्वारा किए गए सर्वे के अनुसार जन अधिकार पार्टी बिहार की जनता की पहली पसंद है. इसके बाद पार्टी की कोर कमिटी की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इकॉनोमिक टाइम्स ने पप्पू यादव को मोस्ट इमर्जिंग पर्सनालिटी ऑफ बिहार बताया है.

जाप अध्यक्ष ने कहा कि हम पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. पटना के दोंनो सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर बीजेपी के हैं लेकिन फिर भी पटना देश का सबसे गन्दा शहर है. हम सत्ता में आए तो तीन साल के अन्दर पटना को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे. 40 विधानसभा क्षेत्रों में हमारी बूथ लेवल कमिटी तैयार हो गई है और अगले दो हफ्तों में 60 और विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल कमिटी तैयार हो जाएगी. पार्टी अगले सप्ताह प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी और सितम्बर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी.

आगे उन्होंने कहा कि मैं अभी तक 31 जिलों के 107 ब्लॉक और 476 गाँव घूम चुका हूँ. जनता पिछले 30 साल के राज से त्रस्त हो चुकी है. आम आदमी एक मजबूत विकल्प चाहती है. हमारी पार्टी 80% टिकट युवाओं और 30% टिकट महिलाओं को देगी. हम किसी अपराधी को टिकट नहीं देंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन के बाद राज्य में जितने भी मजदूर वापस आए हैं उनमें से एक व्यक्ति को भी रोज़गार नहीं मिला. और अब दूसरे राज्य के व्यापारी लक्ज़री बस, प्लेन टिकट और छ महीने का वेतन देकर उन्हें वापस बुला रहे हैं. गाँधी मैदान में जनता के सामने नीतीश कुमार अपराध, बाढ़, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर श्वेत पत्र जारी करें.

पप्पू यादव ने विपक्षी पार्टियों से सवाल किया कि वो जेईई और नीट परीक्षा पर चुप क्यों हैं. यह 45 लाख बच्चों की जिंदगी का सवाल है.

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू, राष्ट्रीय सचिव हरे राम महतो, महिला नेत्री शबाना जमाल एवं छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...