उतराखण्ड के द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी पर एक महिला ने यौन उत्पीरण का आरोप पिछले दिनों लगाया था, जिसको लेकर आरोप प्रत्यारोप की दौर जारी है।
एक तरफ उस महिला ने ये दावा करते हुए द्वाराहाट के नेहरु नगर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाया है कि विधायक महेश नेगी ने 2016 से लेकर 2018 तक उसके साथ यौन उत्पीड़ण किया और उससे उसे एक बच्चा भी हुआ है, महिला ने बच्चे का DNA Test करवाने की माँग की है ताकि साबित हो सके की बच्चा MLA महेश नेगी का ही है।
वहीं विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने भी उक्त महिला और उसके परिवार के खिलाफ नेहर नगर कॉलोनी थाने में ही FIR दर्ज करवाया है जिसमें रीता नेगी ने महिला पर आरोप लगाया कि वह महिला उनके पति को धमकी दिया था कि 5 करोड़ रुपए दो वर्ना Rape का झूठा ईल्ज़ाम लगा कर FIR करवा दुँगी।
मामले पर उतराखण्ड महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को पत्र लिख कर मामले की पुरी जाँच पड़ताल करने की सिफारिश की है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1295668820548317185?s=20
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें