भारतीय इंसान पार्टी की तरफ से बिहार में बाढ़ राहत सामाग्री का वितरण, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हर संभव मदद करेगें।
बिहार बाढ़ की समस्या से जुझ रहा है, बिहार के लगभग सभी नीचले इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं, बिहार सरकार अपनी तरफ से राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है लेकिन ये नाकाफी है।

बिहार सरकार द्वारा जब राज्य की जनता तक प्रयाप्त राहत नही पहुँचाई गई तब भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार की जनता का दुख दर्द बाँटने का ज़िम्मा अपने काँधे पर उठाया। समीउल्लाह अहमद की तरफ से उनके पुत्र मामुन पड़ा ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर बाढ़ पिड़ितों तक दवा और राशन पहुँचाया।


भारतीय इंसान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस राहत कार्य पर पार्टी के युवा प्रदेश सचिव रहमत हुसैन ने कहा है कि पार्टी हर संभव जरुरतमंदों तक राहत पहुँचाएगी, साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री नितिश कुमार से सरकार की तरफ से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने की माँग की।
पार्टी अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने भी हर संभव जरुरतमंदों तक राहत पहुँचाने का विश़्वास दिलाया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें