सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MS Dhoni : महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संयास, यहाँ जानिए उनके रिकॉर्ड और कैरियर।

 कैप्टन कूल के नाम से मशहुर भारतीय क्रिकेटर, विकेटकीपर और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संयास की घोषणा कर दी है। धोनी के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड्स हैं जिनका चर्चा हम आगे करेगें।

महेन्द्र सिंह धोनी ने 23 दिसम्बर 2004 को बँग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और न्युजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई 2019 को अपना आखिरी वनडे और आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला था।

उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को कई ट्रॉफिज़ दिलवाई जिसमें 2007 में पहली बार आयोजित हुई T20 International World Cup में भारत के चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ फाईनल में मिली जीत अहम है। भारत ने धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को कड़े मुकाबले में मात देकर पहला T20 World Champion बनने का गौरव हासिल किया था, उसके बाद 2011 में ODI World Cup जाता कर धोनी ने भारत को दुसरी बार ODI World Champion बनाया था, धोनी की कप्तानी में ही 2013 में इंग्लैंड में आयोजित चैम्पीयन ट्रॉफी भी भारत ने जीता था। इस तरह से धोनी के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया कि वह ICC द्वारा आयोजित तीनों ही ट्रॉफिज़ जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तानी बन गए और यह रिकॉर्ड आज भी उन्ही के नाम दर्ज है।

धोनी की कप्तानी में भारत 2009 में टेस्ट लिस्ट में पहला स्थान दर्ज किया और 600 दिनों तक पहले नम्बर पर रहा, धोनी घर पर 21 टेस्ट मैच जीत कर घर पर (अपने देश में) सबसे ज़्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बने, साथ ही दुनिया में सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल मैच (332 मैच) में कप्तानी करने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम पर दर्ज है। वह लिस्ट के पीछे बतौर विकेटकीपर भी बहुत फुर्तीले और चतुर थें उनके नाम सबसे ज़्यादा 195 स्टंपींग करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

महेन्द्र सिंह धोनी 1999 से 2004 तक बिहार की तरफ से क्रिकेट खेला फिर 2004-05 से अब तक झारखण्ड और भारत के लिए खेलते आए थें।

आईये धोनी के क्रिकेटिंग कैरियर पर एक नज़र डालते हैं……

MS Dhoni Carrier


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...