सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Alt News के सह संस्थापक के खिलाफ IT Act और POSCO Act के तहत केस दर्ज, नाबालिग़ लड़की को धमकाने और प्रताड़ित करने का है आरोप।

Alt News नाम जाना पहचाना है, है ना… जी हाँ ये वही अल्ट न्युज़ है जो Fake News को Expose करता है। इसके सह संस्थापक मो० ज़ुबैर के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की साईबर सेल और रायपुर पुलिस ने कथित तौर पर ट्विटर के जरिए नाबालिग़ लड़की को धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप में F.I.R. दर्ज किया है।

Muhammad Zubair co founder of alt news

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की तरफ से कल प्रियंक कानुनगो ने यह जानकारी देते हुए ट्विट किया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्विटर पर एक बच्ची को धमकाने और प्रताड़ित करने के लिए कथित व्यक़्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

उन्होने अपने एक दुसरे ट्विट में ट्विटर इंडिया से इस संबंध में जानकारी माँगा थी जिसके लिए ट्विटर इंडिया ने 10 दिनों का समय माँगा है और ट्विटर इंडिया को 10 दिनों का समय दे दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्ट न्युज़ के सह संस्थापक मो० ज़ुबैर पर ये आरोप है कि उन्होने ट्विटर पर एक आदमी से हुई बहस के बाद उसकी नाबालिग़ बेटी का फोटो जो उसके दादा के साथ थी ट्विटर पर पोस्ट कर दी। हालांकि उस पोस्ट में नाबालिग़ बच्ची का चेहरा धुँधला (Blur) कर दिया गया था लेकिन राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का कहना है कि चुँकी लड़की के दादा का चेहरा फोटो में दिख रहा है इस लिए उल नाबालिग़ बच्ची की पहचान उजागर होती है। इस लिए आयोग की शिकायत पर दो अलग अलग जगहों पर केस दर्ज किया गया है। दिल्ली में साईबर सेल ने तो रायपुर पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। मामला 8 अगस्त का है लेकिन आयोग की शिकायत पर 5 सितम्बर को केस दर्ज किया गया है।

Alt News अपने सह संस्थापक के समर्थन में उतर गया है और अल्ट न्युज़ के एक अन्य सह संस्थापक प्रतिक सिन्हा ने ट्विट करते हुए कहा कि अल्ट न्युज़ मो० ज़ुबैर के साथ है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...