सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार : पूर्वी भारत का एक राज्य, जानिए बिहार के बारे में।

बिहार भारत गणराज्य के पूर्वी भारत का एक राज्य है  जिसका प्राचीन नाम मगध था और प्राचीन राजधानी राजगीर थी, बिहार की वर्तमान राजधानी पटना है जिसका का ऐतिहासिक नाम पाटलिपुत्र था बिहार जनसंख्या के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है और भौगोलिक स्थिति के हिसाब से 13वाँ बड़ा राज्य, बिहार की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 5,41,85,347 पुरुष और 4,96,19,290 महिला के साथ 10,38,04,637 है और बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर जिसमें 92,257.51 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण ईलाका है।


बिहार पूरब में पश़्चिम बंगाल, दक्षिण में झारखण्ड, पश़्चिम में उत्तर प्रदेश और उत्तर में नेपाल से घिरा हुआ है। बिहार राज्य का निर्माण या उदभव 1905 ई० में बंगाल विभाजन के बाद हुआ, तब बंगाल से मौजुदा बिहार, उड़िसा और झारखण्ड के क्षेत्र को अलग कर बिहार राज्य बनाया गया लेकिन 1936 ई० में ही उड़िसा को बिहार से अलग कर दिया गया और साल 2000 ई० में झारखण्ड बिहार से अलग कर दिया गया।

बिहार का प्रमंडल एंव मंडल या जिला ---

बिहार को कुल 9 प्रमंडल एंव 38 मंडल या जिलों में बाँटा गया है जो निम्न हैं…...

1. तिरहुत प्रमंडल

        1. वैशाली         2. मुजफ्फरपुर      3. शिवहर

       4. सीतामढ़ी      5. पूर्वी चम्पारण    6. पश़्चिम चम्पारण    

2. सारण प्रमंडल

        7. गोपालगंज     8. सिवान         9. सारण

3. दरभंगा प्रमंडल

      10. मधुबनी       11. दरभंगा       12. समस्तीपुर

4. कोशी प्रमंडल

     13. सुपौल          14. मधेपुरा        15. सहरसा

5. पुर्णिया प्रमंडल

        16. अररिया     17. किशनगंज     18. पुर्णिया
        19. कटिहार

6. भागलपुर प्रमंडल

        20.  भागलपुर             21. बांका

7. मुंगेर प्रमंडल

      22. बेगुसराय      23. खगरिया       24. मुंगेर
      25. लखीसराय    26. शेखपुरा        27. जमुई

8. पटना प्रमंडल

       28. पटना         29. नालंदा         30. भोजपुर
       31. बक्सर        32. कैमुर ( भभुआ )
       33. रोहतास

9. मगध प्रमंडल
34. अरवल      35. जहानाबाद    36. गया

37. औरंगाबाद           38. नवादा   


बिहार की प्रमुख नदियाँ–——

गंगा नदी बिहार के बीच से होकर बहती है , बाग़मती, कोशी, गंडक, बुढ़ी गंडक, घाघरा नदी बिहार के उत्तर से होकर बहती है तथा सोन, पुनपुन, फाल्गु और क्युल नदी बिहार के दक्षिण छोर में बहने वाली प्रमुख नदियाँ हैं।

बिहार के प्रमुख फसल———

चुँकी बिहार का ज़्यादातर हिस्सा गंगा और उसकी सहायक नदियों के मैदानी भाग में बसा है इस लिए बिहार एक कृषि प्रधान राज्य है, यहाँ की प्रमुख फसल धान, गेंहूँ, दलहन, तिलहन, मक्का, तम्बाकू, सब्जी, केला, आम तथा लीची है। हाजीपुर का केला और मुजफ्फरपुर की लीची बहुत प्रसिद्ध है। विभिऩ्न गानों में हाजीपुर का केला और मुजफ्फरपुर की लीची का गुणगान किया गया है।

ये भी पढ़ें हाजीपुर Heart of Bihar

बिहार की प्रमुख भाषा या बोली———

बिहार में मुख्यत: हिन्दी, ऊर्दु, भोजपुरी, बज्जिका, मगही, मैथिली और अंगिका भाषा बोली और समझी जाती है। हिन्दी बिहार की पहली अधिकारिक भाषा है और ऊर्दु दुसरी अधिकारिक भाषा है। भोजपुरी को अधिकारिक भाषा का दर्जा दिलाने के लिए भोजपुरी भाषा के लोग आन्दोलन कर रहे हैं।


बिहार के प्रमुख व्यंजन —

बिहार में मुख्यत: रोटी-सब्जी, चावल-दाल लोगों की पसंद है लेकिन बिहार की पहचान व्यंजन के मामले में लिट्टी-चोखा से होती है, चने की सत्तू से बना लिट्टी और भंटा बैंगन से बना चोखा का स्वाद लाजवाब होता है। इसके अतिरिक्त सत्तू, चूड़ा (फोहा) - दही, दालपुरी, कचौड़ी या पूरी, मालपुआ जैसे स्थानीय व्यंजन तो यहाँ के लोगों की कमजोरी हैं। लहसुन की चटनी, बैंगन और आलू का भरता या चोखा भी बहुत पसंद किया जाता है। लालु प्रसाद यादव के रेल मंत्री बनने के बाद तो लिट्टी-चोखा भारतीय रेल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी मिलने लगा है, फिल्म अभिनेता आमिर खान ने अपने बिहार यात्रा के दौरान लिट्टी-चोखा खाया था और इसकी जम कर तारीफ की थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लिट्टी-चोखा खाते हुए तस्वीर साझा करते हुए लिट्टी-चोखा की तारीफ की थी।

बिहार के प्रमुख त्योहार —

बिहार के प्रमुख त्योहारों में दशहरा, छठ, दीपावली, ईद, बकरीद, मुहर्रम, होली, महाशिवरात्री, नागपंचमी, श्री पंचमी तथा क्रिसमस हैं। सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान होने के कारण पटना सिटी (पटना) में उनकी जयन्ती पर भी भारी श्रद्धा देखने को मिलता है। इसके अलावा बिहार के कुछ हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और अन्य त्योहार भी मनाए जाते हैं।


बिहार के प्रमुख शिक्षण संस्थान —

बिहार के प्रमुख विश़्वविद्यालय —


  • पटना विश़्वविद्यालय, पटना
  • पाटलिपुत्र विश़्वविद्यालय, पटना
  • मौलाना मज़रूल हक अरबी-फ़ारसी विश़्वविद्यालय ,पटना
  • नालंदा मुक़्त विश़्वविद्यालय, पटना
  • आर्यभट्ट ज्ञान विश़्वविद्यालय, पटना
  • बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश़्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • भारतीय सुचना एंव प्रोधौगिकी संस्थान, भागलपुर
  • तिलका मांझी भागलपुर विश़्वविद्यालय, भागलपुर
  • दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश़्वविद्यालय, बोधगया
  • मगध विश़्वविद्यालय, बोधगया
  • महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश़्वविद्यालय, मोतीहारी, पूर्वी चम्पारण
  • ललित नारायण मिथिला विश़्वविद्यालय, दरभंगा
  • कामेश़्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश़्वविद्यालय, दरभंगा
  • जयप्रकाश नारायण विश़्वविद्यालय, छपरा, सारण
  • भूपेंद्र नारायण मंडल विश़्वविद्यालय, मधेपुरा
  • मुंगेर विश़्वविद्यालय, मुंगेर
  • पूर्णिया विश़्वविद्यालय, पूर्णिया
  • वीर कुँवर सिंह विश़्वविद्यालय, आरा
  • राजेन्द्र कृषि विश़्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर

चिकित्सा संस्थान

  • पटना मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल ( PMCH ), पटना
  • ऑल इंडिया इंस्टीच्युट ऑफ मेडिकल साइंस ( AIIMS ), पटना
  • इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान ( IGIMS ), पटना
  • नालंदा मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल ( NMCH ), पटना
  • बुद्धा दंत चिकित्सा संस्थान एंव अस्पताल, पटना
  • श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, मुजफ्फरपुर
  • राय बहादुर टुनकी साह होमियोपैथिक कॉलेज एंव अस्पताल, मुजफ्फरपुर
  • कटिहार मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, कटिहार
  • अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, गया
  • दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, दरभंगा
  • जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, भागलपुर
  • वर्धमान इंस्टीच्युट ऑफ मेडिकल साइंस, नालंदा
  • मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल, मधुबनी

अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थान

  • शेरिकल्चर इंस्टीच्युट, भागलपुर
  • चाणक्य विधि विश़्वविद्यालय, पटना
  • अनुग्रह नारायण सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना
  • ललितनारायण मिश्रा सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना
  • केंद्रीय प्लास्टिक इंजिनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्युट (सिपेट), हाजीपुर
  • केंद्रीय औषधीय शिक्षा एवं शोध संस्थान (नाइपर), हाजीपुर
  • होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषाहार संस्थान ( होटल मैनेजमेंट ), हाजीपुर
  • प्राकृत जैनशास्त्र एंव अहिंसा संस्थान, वैशाली

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...