सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार, दुनिया में दुसरे नम्बर पर पहुँचने की ओर।

भारत में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नही ले रहा है, दिन प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा बढ़ता जा रहा है, कोरोना से मरने वालों का आँकड़ा भी प्रतिदिन 1000 के पार है।

Corona Virus

आज भारत में कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 83 हजार 341 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ 40 लाख के पार पहुँच गया, आज नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा जोड़ देने पर भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आँकड़ा लगभग 40 लाख 20 हजार हो चुका है, वहीं कोरोना संक्रमण के कारण अपनी अमुल्य ज़िन्दगी गवाने वालों का आँकड़ा आज मरने वाले 1096 लोगों को मिला कर 69 हजार 561 हो चुका है। राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमण को हरा कर स्वस्थ होने वालों का आँकड़ा थोड़ा अच्छा है और देश मे लगभग 30 लाख 11 हजार लोग कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त करने में कामयाब हो चुके हैं।

राज्यों की बात की जाए तो टॉप 5 राज्यों में महाराष्ट्र 8 लाख 63 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ टॉप 1 पर है, दुसरे नम्बर पर आँध्रप्रदेश 4 लाख 77 हजार, तीसरे नम्बर पर तमिलनाडु 4 लाख 52 हजार, चौथे नम्बर पर कर्नाटक 3 लाख 79 हजार और पाँचवें नम्बर पर उत्तर प्रदेश 2 लाख 53 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ है।

अगर बात वैश़्विक स्तर की की जाए तो अमेरिका 60 लाख से भी ज़्यादा कोरोना संक्रमितों के साथ विश़्व में टॉप पर है तो वहीं ब्राजील 40 लाख 90 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ दुसरे नम्बर और भारत 40 लाख 20 हजार कोरोना संक्रमितों के साथ तीसरे नम्बर पर है। भारत और ब्राजील में प्रतिदिन नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अगले 2-3 दिनों में भारत ब्राजील को पीछे छोड़ कर कोरोना संक्रमण में विश़्व में दुसरे नम्बर पर आ सकता है। भारत में प्रतिदिन नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आँकड़ा लगभग 85 हजार प्रतिदिन है जबकि ब्राजील में यह 50 हजार प्रतिदिन है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...