सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या एक हारे हुए योद्धा की तरह चीन से मिलना चाहते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह? - असदउद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ईत्त्हादुल मुसलेमिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर तिखा प्रहार करते हुए कहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के रक्षा मंत्री से हारे हुए स्थिति में मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय CIS, SCO और CSTO के सदस्य देशों के रक्षा मंत्री स्तर की आज हुई वार्ता के लिए मॉस्कों में हैं और कल राजनाथ सिंह के चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात की संभावना है।

Asaduddin Owaisi Rajnath Singh Defence Minister

AIMIM अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर तिखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार राजनाथ सिंह क्या आप चीनी रक्षा मंत्री से बिना शर्त 1000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र को खाली करने के लिए कहेगें? उन्होने पिछले 4 महीनों से लद्दाख में कब्जा कर रखा है, या आप भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करते हुए ये कहेगें कि चीन ने भारतीय जमीन पर कोई कब्जा नही किया है? आप क्या कहेगें जानना हमारा हक है।

असदउद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि भारत की स्थिती यह है कि हम अपने मुद्दों को द्विपक्षिय रुप से हल करते हैं लेकिन रुषी मदद लेकर आपने कमजोरी दिखाई है। अगर आप चीन से एक विजेता के रुप में बात करते तो इसका फायदा देश को होता लेकिन अब आप उनसे हारे हुए स्थिति में मिल रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आप चीन को भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की अनुमती दे रहे हैं।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय CIS, SCO और CSTO के सदस्य देशों के रक्षा मंत्री स्तर की आज हुई वार्ता के लिए मॉस्को में हैं। चीन के रक्षा मंत्री से संभवत: कल भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मुलाकात मॉस्को के संघाई कोऑपरेशन आर्गेनाईजेशन की मिटींग में हो सकती है।


वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मॉस्को में CIS, SCO और CSTO के सदस्य देशों के रक्षा मंत्री स्तर की हुई वार्ता के बाद कहा कि मैंने आज मॉस्को में CIS, SCO और CSTO के सदस्यों के रक्षा मंत्री स्तर की संयुक़्त बैठक में हिस्सा लिया। आज मैं पुष्टि करता हुँ कि भारत वैश़्विक सुरक्षा के विकास के लिए प्रतिबद्ध है जो अंतर्राष्ट्रीय कानुनों के खुले, पारदर्शी और समावेशी नियम के आधार पर होगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि SCO सदस्य राज्यों का शांतिपुर्ण और सुरक्षित क्षेत्र है जो 40% से अधिक वैश़्विक आबादी का घर है। रक्षा मंत्री ने विश़्व से आह्वान किया कि मैं माँग करता हुँ कि विश़्वास और सहयोग, गैर आक्रमकता, अंतर्राष्ट्रीय नियमों और मानदंडों के लिए सम्मान, एक दुसरे के हितों की रक्षा और आपसी मतभेदों को मिटा कर वैश़्विक सुरक्षा को बढ़ावा दिया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...