सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ० कफील खान ने किया रक़्तदान, योगी के मुँह पर तमाचा?

Breaking News: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गैरकानुनी तरीके से डॉ० कफील खान पर लगाए गए NSA से ईलाहाबाद उच्य न्यायालय द्वारा मिली राहत और जमानत के बाद जब से डॉ० कफील खान रिहा हुए हैं लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर हैं।

Dr Kafeel Khan

लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है डॉ० कफील खान ने अपने देशप्रेम और इंसानी फर्ज़ को निभाते हुए आज दिनांक 06-09-2020 को  डॉक्टर कफील खान  ने रक्त दान शिविर में 1 यूनिट रक्तदान किया, उन्होंने रक्तदान को महादान बताया और लोगों से कहा की रक्तदान कर चार जिन्दगीयों को बचा सकते हैI

उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया जैसे कि लोगों का मानना है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है या रक्तदान  केवल हस्तपुस्त व्यक्ति ही कर सकता है.उन्होंने ने बताया ऐसा नहीं होता, इसका उदहारण मैं स्वयं हूँ 7½ माह जेल की पतली दाल और चपाती खाने के बाद इतनी यातना सहने के बाद भी मैं रक्तदान करने के बाद भी स्वस्थ महसूस कर रहा हूंI  उन्होंने सब लोगों से निवेदन किया की आप भी रक्तदान कर लोगो की जिन्दगी बचा सकते हैं I

रक्तदान करने के बाद डॉ० कफील का ब्यान यह दर्शाता है कि जैसे वह योगी आदित्यनाथ सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि आप ज़ुल्म करो हम प्यार बाँटेगें। आप जेल में डालो हम देश सेवा करेगें। गौरतलब है कि डॉ० कफील खान ने जेल से ही जनता के नाम एक खत लिखा था जिसमें उन्होने कहा था कि अगर मैं रिहा होता तो देश सेवा कर रहा होता, कोरोना का ईलाज ढ़ुँढ़ने में सरकार की मदद कर रहा होता, बिहार, केरल और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहा होता। डॉ० खान ने जेल से रिहा होने के बाद रक्तदान के माध्यम से देश सेवा शुरु कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...