सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाजीपुर Heart of Bihar, एक ऐतिहासिक शहर!

हाजीपुर गंगा नदी और गंडक नदी के पूर्वी संगम तट पर बसा एक ऐतिहासिक शहर है, यह भारत गणराज्य के बिहार राज्य में तिरहुत प्रमंडल के वैशाली जिला का मुख्यालय है। इसका नाम 13वीं शताब्दी के बंगाल के शासक (1905 ई० के बंगाल विभाजन तक बिहार बंगाल का हिस्सा था) हाजी ईल्यास शाह के नाम पर हाजीपुर रखा गया था। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में हाजीपुर एक लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र है, साथ ही हाजीपुर एक नगर परिषद और अनुमंडल भी है।
Hajipur @ Desh Rakshak News



हाजीपुर का इतिहास —

13वीं शताब्दी पुर्व आज का हाजीपुर शहर एक गाँव हुआ करता था, फिर 13वीं शताब्दी में बंगाल के शासक हाजी ईल्यास शाह ने अपने 13 वर्ष के शाषण काल में यहाँ एक किला का निर्माण करवाया और इसे एक कस्बा के रूप में बसाया। भारत की आज़ादी के बाद हाजीपुर मुजफ्फरपुर जिला का अंग था लेकिन 12 अक्टुबर 1972 ई० को मुजफ्फरपुर से अलग होकर वैशाली जिला बना जिसका मुख्यालय हाजीपुर को बनाया गया। ऐतिहासिक शहर हाजीपुर के इतिहास में 8 सितम्बर 1996 ई० को एक महत्वपुर्ण अध्याय तब जुड़ा जब तत्कालिन रेल मंत्री और हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के तत्कालिन सांसद रामविलास पासवान के प्रयास से यह शहर पूर्व-मध्य रेल का मुख्यालय बना। हाजीपुर राष्ट्रीय और क्षेत्रिय स्तर के कई संस्थान एंव केला और आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

हाजीपुर की प्रमुख नदियाँ–——

हाजीपुर के दक्षिण छोर पर गंगा नदी और पश़्चिम छोर पर गंडक नदी बहती है।

हाजीपुर की प्रमुख फसल———

हाजीपुर की प्रमुख फसल धान, गेंहूँ, तिलहन, मक्का, तम्बाकू, सब्जी, केला तथा आम है। हाजीपुर का केला  बहुत प्रसिद्ध है विभिऩ्न गानों में हाजीपुर के केला का गुणगान किया गया है। सब्जी में फूलगोभी यहाँ की विशेष पहचान है।

हाजीपुर की प्रमुख भाषा या बोली———

हाजीपुर में मुख्यत: हिन्दी, ऊर्दु, बज्जिका और अँग्रेजी भाषा बोली और समझी जाती है। यहाँ की अधिकारिक भाषा हिन्दी, ऊर्दु और अँग्रेजी है।


हाजीपुर के प्रमुख व्यंजन —

हाजीपुर में मुख्यत: रोटी-सब्जी, चावल-दाल लोगों की पसंद है लेकिन बिहार की पहचान लिट्टी-चोखा भी यहाँ बड़े चाव के साथ खाया जाता है, चने की सत्तू से बना लिट्टी और भंटा बैंगन से बना चोखा का स्वाद लाजवाब होता है। इसके अतिरिक्त सत्तू, चूड़ा (फोहा) - दही, दालपुरी, कचौड़ी या पूरी, मालपुआ जैसे स्थानीय व्यंजन तो यहाँ के लोगों की कमजोरी हैं। लहसुन की चटनी, बैंगन और आलू का भरता या चोखा भी बहुत पसंद किया जाता है। 

हाजीपुर के प्रमुख त्योहार —

हाजीपुर के प्रमुख त्योहारों में दशहरा, छठ, दीपावली, ईद, बकरीद, मुहर्रम, होली, महाशिवरात्री तथा नागपंचमी है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश उत्सव और अन्य त्योहार भी मनाए जाते हैं।

हाजीपुर के प्रमुख दर्शनिय स्थल —
  • पतालेश़्वर मंदिर
  • संगी जामा मस्जिदसंगी जामा मस्जिद का निर्माण मुुग़ल बादशाह जलालउद्दीन मुहम्मद अकबर के शाषण काल में यहाँ के गवर्नर मख़सुश खान ने 1587 ई० में करवाया था, पुरी तरह से पत्थर से बने होने के कारण इसे पत्थर मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।
  • मामू-भांजा का मज़ार - मुुग़ल काल के सूफी संतों की मज़ार है।
  • ताजबाज का पोखरा
  • रामचौड़ा मंदिर
  • नेपाली छावनी
  • हाजी ईल्यास मज़ार व पार्क
  • करबला मैदान
  • गाँधी आश्रम


हाजीपुर का विधानसभा क्षेत्रवार वर्गीकरण —
हाजीपुर को 8 विधानसभा क्षेत्र में बाँटा गया है—
  • हाजीपुर -    विधानसभा क्षेत्र संख्या 123
  • लालगंज -   विधानसभा क्षेत्र संख्या 124
  • जन्दाहा -    विधानसभा क्षेत्र संख्या 
  • महुआ -      विधानसभा क्षेत्र संख्या 126
  • राजापाकर - विधानसभा क्षेत्र संख्या 127
  • राघोपुर -     विधानसभा क्षेत्र संख्या 128
  • महनार -      विधानसभा क्षेत्र संख्या 129
  • पातेपुर -      विधानसभा क्षेत्र संख्या 130

हाजीपुर की भौगोलिक स्थिति —

हाजीपुर अपने भौगोलिक स्थिति के कारण अत्यंत महत्वपुर्ण है, यहाँ गंगा नदी पर बने महात्मा गाँधी सेतु को बिहार की लाईफ लाईन कहा जाता है, यह सेतु उत्तर बिहार को राजधानी पटना और दक्षिण बिहार से जोड़ता है। वहीं गंडक नदी पर बना पुल पश़्चिम बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ता है, इस लिए हाजीपुर को बिहार का दिल या Heart of Bihar कहना गलत नही होगा।

हाजीपुर के महत्वपुर्ण संस्थान —

शिक्षण संस्थान —

  • केंद्रीय औषधीय शिक्षा एवं शोध संस्थान (नाइपर), हाजीपुर
  • होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषाहार संस्थान ( होटल मैनेजमेंट ), हाजीपुर
  • केंद्रीय प्लास्टिक इंजिनियरिंग रिसर्च इंस्टीच्युट (सिपेट), हाजीपुर
  • केन्द्रीय विद्यालय, हाजीपुर
  • राज नारायण कॉलेज, हाजीपुर
  • जमुनी लाल कॉलेज, हाजीपुर
  • सतेन्द्र नारायण सिंह कॉलेज, हाजीपुर
  • देव चन्द कॉलेज, हाजीपुर
  • वैशाली महिला कॉलेज, हाजीपुर
  • राज्य संपोषित बालिका उच्य विद्यालय, हाजीपुर
  • जी० ए० इंटर हाई स्कुल, हाजीपुर
  • टाउन हाई स्कुल, हाजीपुर

अन्य महत्वपुर्ण संस्थान —
  • रेलवे जंक्शन, हाजीपुर
  • पुर्व-मध्य रेलवे मुख्यालय, हाजीपुर
  • सदर अस्पताल, हाजीपुर
  • नगर परिषद, हाजीपुर
अन्य महत्वपुर्ण जानकारियाँ —
  • देश                   -         भारत ( India )
  • राज्य                 -         बिहार ( Bihar )
  • जिला                -         वैशाली ( Vaishali )
  • जनसंख्या          -      1,47,688 (2011 जनगणना)
  • पुरुष जनसंख्या   -       78,047
  • महिला जनसंख्या -       69,641
  • क्षेत्रफल              -       19.64 km²
  • समुन्द्रतट से ऊँचाई -    46 मीटर ( 151 फीट )
  • साक्षरता             -        76.80%
  • पिनकोड            -         844101, 844102,                                            844125
  • लोकसभा संख्या   -        31
  • अँग्रेजी में             -       Hajipur
  • उर्दु में                  -       حاجیپور
  • संक्षेप में               -       HJP
  • गाड़ी कोड            -       BR31
  • दुरभाष कोड         -       +91 6224

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...