सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला तो नही?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बिहार पर मेहरबान क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अगल 10 दिनों में अलग अलग कार्यक्रम के माध्यम से इस 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करेगें।

Narendra Modi

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में अगले 10 दिनों में 16000 करोड़ रुपए की विभिऩ्न परियोजनाओं की घोषणा करने वाले हैं, ये परियोजनाए बिहार की बुनयादी ज़रुरतों से जुड़ी हुई हैं, जिसमें LPG pipeline, LPG Bottling Plant, नमामि गंगे परियोजना के तहत सीव्रेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी तट का विकास, नई रेलवे लाईन और रेलवे पुल का निर्माण, विद्युतिकरण, हाईवे और पुल निर्माण से जुड़ी परियोजना शामिल है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अनुसार आगामी 13 सितम्बर को ही 901 करोड़ रुपए की परियोजना की घोषणा की जा सकती है।

देश रक्षक न्युज़ का सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाकई बिहार को 16000 करोड़ रुपए की परियोजना का पैकेज देने वाले हैं या यह सिर्फ एक चुनावी जुमला मात्र होगा? देश रक्षक न्युज़ का सवाल इस लिए भी अहम है कि चुनावी काल में ऐसे लोक लुभावन वादे आम बात हैं, नेता चुनाव के दौरान ऐसे वादे कर तो देते हैं लेकिन चुनाव के बाद यह ठंडे बस्ते में चला जाता है और चुँकि यह घोषणा नरेन्द्र मोदी करने वाले हैं तब यह सवाल और भी अहम हो जाता है क्योंकि नरेन्द्र मोदी ने पहले भी कई वादे किए हैं जिसे पुरा नही किया और जब इस पर उनसे सवाल किया गया तो उसे चुनावी जुमला बताते हुए यह कह कर टाल गए कि चुनावी माहौल में बहुत सारी बातें युँ ही कह दी जाती हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 18 अगस्त 2015 को अक्टुबर 2015 में हुई बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी इसी तरह 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी लेकिन घोषणा के 18 महीने बीत जाने के बाद भी इस पैकेज का एक रुपया भी बिहार को नही दिया गया था, जब मुम्बई के RTI Activist अनिल गलगाली ने केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में दिसम्बर 2016 में एक RTI फाईल कर इस संबंध में जानकारी माँगी और जब केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 7 मार्च 2017 को उस RTI का जवाब दिया तब इस बात का खुलासा हुआ था।

इस बात का खुलासा होने के बाद कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 1 लाख 25 हजार करोड़ के पैकेज के वादे को पुरा नही तब उसकी समय केन्द्र सरकार को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा, विरोध के तुरंत बाद 16 मार्च 2017 को बिहार सरकार ने घोषणा की कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के लिए घोषित 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए के पैकेज में से बिहार को 28,117.23 करोड़ रुपए मिल गए हैं। लेकिन बचे हुए लगभग 97,000 करोड़ रुपए के पैकेज के भुगतान का कोई अधिकारिक आँकड़ा आज भी मौजुद नही है। गौरतलब है कि 1.25 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपए की आर्थिक पैकेज की घोषणा भी की थी जिसके भुगतान का भी कोई अधिकारिक आँकड़ा मौजुद नही है।

इस लिए ये कहना गलत नही होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ चुनावी काल में बिहार की जनता को चुनावी जुमला मात्र परोसते हैं और चुनाव के बाद वह घोषणा ठंडे बस्ते में चला जाता है। बिहार के साथ ऐसा धोखा आखिर कब तक?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतस्य विकास योजना के शुभांरभ के मौके पर कल विडियो काँफ्रेंसिंग के माध्यम से 294 करोड़ की योजना का उद्घाटन व शिलान्यास किया था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...