सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माईक वाले को जेल देशी कट्टा वाले को बेल, उमर खालिद की गिरफ्तारी पर लोगों का रिएक्शन।

जवाहर लाल नेहरु विश़्वविद्यालय के पूर्व छात्र और छात्र नेता उमर खालिद (Umar Khalid) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वो दिल्ली दंगा भड़काने की साजिश में शामिल थें।

Umar Khalid

उमर खालिद की गिरफ्तारी पर सोशल मिडिया पर लोगों का गुस्सा सरकार के खिलाफ फुट पड़ा, उनकी गिरफ्तारी के बाद कई समाजिक कार्यकर्ता और नेताओं ने सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा, कुणाल कामरा ने कहा कि दिल्ली पुलिस लॉ एन्ड आर्डर का पैरोडी अकाउण्ट है तो वहीं डॉ० कफील खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से आपने मेरे लिए आवाज़ उठाई उसी तरह से आप उमर खालिद के लिए भी आवाज़ उठाए, कुश अम्बेडकरवादी ने कहा कि मैं सच के साथ हुँ, मैं इंसाफ के साथ हुँ, मैं संविधान के साथ हुँ, मैं उमर खालिद के साथ हुँ। वहीं I Am With Shehla (Shehla Rashid) नामक फेसबुक पेज पर एक तरफ उमर खालिद और दुसरी तरफ शाहीनबाग में फायरिंग करने वाले कपील बैसाला का फोटो शेयर करते हुए लिखा गया कि माईक वाले को जेल देशी कट्टा वाले को बेल। 

दिल्ली दंगा की जाँच से नाराज़ 9 पूर्व IPS ने लिखा दिल्ली पुलिस कमिश़्नर को ओपेन लेटर

कल दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद से इस मामले में 11 घंटे तक पुछताछ की थी और उसके बाद उन्हे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने Unlawful Activities and Prevention Act के तहत गिरफ्तार कर लिया। वहीं शाहीनबाग में फायरिंग करने वाले कपील बैसाला को अदालत से जमानत मिल चुकी है।  गौरतलब है कि दिल्ली दंगा की आड़ में दिल्ली पुलिस CAA और NRC विरोध प्रदर्शन में सक्रिय रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाई कर रही है। इस लिस्ट में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, फिल्मकार राहुल राय, समाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव, जामिया की छात्रा सफुरा जरगर सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

उमर खालिद के खिलाफ दर्ज की गई चार्जशीट के मुताबिक एक गवाह के ब्यान के आधार पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उमर खालिद ने "पिंजरा तोड़" ग्रुप के मेम्बर्स और प्रदर्शनकारियों को कहा था कि "अब सिर्फ भाषणबाजी से काम नही चलेगा, सरकार मुस्लिम के खिलाफ है, खून बहाना पड़ेगा, ऐसे नही चलेगा, चक्का जाम ही आखिरी रास्ता है।" जबकि दिल्ली की एक अदालत ने पिंजरा तोड़ ग्रुप को दिल्ली दंगा में किसी भी तरह से लिप्त न पाते हुए उसे ग्रुप और उसके मेम्बर्स पर लगाए गए सभी ईल्ज़ाम को ख़ारीज़ कर दिया था।

गौरतलब है कि दिल्ली दंगा CAA और NRC विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा के विवादित नारा गोली मारो……… देश के गद्दारों को दिए जाने के बाद से भड़का था इस क्रम में शाहीनबाग में कपिल बैसाला द्वारा गोली चलाई गई तो वहीं जामिया मिलिया ईस्लामिया युनिवर्सिटी में एक अन्य लड़के के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें जामिया का एक छात्र जख्मी हो गया था। सोशल मिडिया पर मौजुद विडियो में जामिया में गोली चलाने वाले लड़के को विवादित कथन "इस देश में सिर्फ हिन्दुओं की चलेगी और किसी की नही" कहते हुए सुना जा सकता है।

उमर खालिद की गिरफ्तारी पर भारतीय इंसान पार्टी के नेता रहमत हुसैन ने कहा कि हैरत की बात है कि शाहीनबाग में फायरिंग करने वाला आज जमानत पर बाहर है, भड़काऊ नारा देने वाले कपील मिश्रा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कोई कार्यवाई नही कि लेकिन उमर खालिद के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...