सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालु यादव, तेजस्वी यादव और नितिश कुमार का मार्मिक संदेश। मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि का निर्देश दिया।

आज राजद के दिग्गज नेता और पुर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह का ईलाज के दौरान दिल्ली AIIMS में निधन हो गया। उनके निधन पर लालु प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और नितिश कुमार सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Dr Raghuwansh Prashad Singh

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालु प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त करते हुए अपने मार्मिक संदेश में कहा कि प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। उन्होने कहा कि मैं नि:शब्द हूँ, दुःखी हूँ, डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह बहुत याद आएँगे।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय रघुवंश बाबू, अभी चंद दिन पहले तो दिल्ली AIIMS में आपसे मुलाक़ात हुई थी, मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है, अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए। 

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राजद के मजबूत स्तम्भ, प्रखर समाजवादी जनक्रांति पुंज हमारे अभिभावक पथ प्रदर्शक आदरणीय श्री रघुवंश बाबू के दुःखद निधन पर मर्माहत हूँ। आप समस्त राजद परिवार के पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत व गरीब की आवाज बने रहे। रघुवंश बाबू की क्रांतिकारी समाजवादी धार राजद के हर कार्यकर्ता के चरित्र में है, उनकी गरीब के प्रति चिंता, नीति, सिद्धांत, कर्म, और जीवनशैली हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत बनी रहेगी। राजद को अपनी मेहनत और वैचारिक दृष्टिकोण से सिंचने वाले कर्म के धनी महान व्यक्तित्व को सादर नमन, आपकी कमी राजद व देश को सदैव खलेगी।

मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह एक प्रख्यात समाजवादी नेता थें, वह स्व० कर्पुरी ठाकुर के मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री रहें, उन्होने वैशाली से चार बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया और ग्रामीण विकास मंत्री के रुप में उनका काम अत्यंत सराहनीय रहा है। उनके निधन से राजनितिक, समाजिक, शिक्षा तथा समाजवाद के क्षेत्र में अपुर्णिय क्षति हुआ है।

उन्होने डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह के बेटे से फोन पर बात कर उन्हे संताव्ना दी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके शव को पुरे राजकीय सम्मान के साथ पटना लाया जाए और फिर उनके पैतृक आवास पर पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाए।

आपको बता दें कि डॉ० रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रह चुके हैं और मनमोहन सिंह की UPA1 सरकार के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री भी रहें, नरेगा यानी कि National Rural Employment Guarantee Act लाने में उनका अहम भुमिका थी।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...