सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार चुनाव में हुई SDPI की एंट्री, पप्पु यादव का मिला साथ।

दरभंगा- बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनितिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, दरभंगा शहर के एंजिल हाई स्कूल में SDPI यानी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने जिला स्तर एवं विधानसभा पंचायत एवं बूथ स्तर के अधिकारियों ने भाग लेकर अपने राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी एवं प्रदेश अध्यक्ष नसीम अखतर के सामने बूथ स्तर तक के काम की जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों ने अब तक की तैयारी को सराहते हुए जिला के सभी विधानसभा में एलेक्शन तैयारी तेज करने का आदेश दिया और अपनी उपस्थिति में इस के लिए योजना तैयार कराया।

Social Democratic Party of India


वहीं दुसरे सिटिंग में जिला के सैकड़ों बुद्धजीवियों ने उपस्थित होकर पार्टी के उद्देश्य और विधि को समझा और उस में से बहुत से लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली इस मोके पर संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शफी साहब ने कहा के आज हमारे पास देश के धर्मनिरपेक्ष कानून और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का संरक्षण का चैलेंज है और इस चैलेंज से निपटने के लिए आज हमारे सिवा दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा है यही कारण है कि आज कानूनी जंग से लेकर विरोध युद्ध तक  हर जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पहली सफ में नजर आ रही है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष नसीम अखतर ने कहा कि जनता हर तरफ से एक विकल्प की तलाश कर रही है, ऐसे समय में पार्टी ने जनता की इस तलाश को पुरा करने का वादा किया है, उन्होेंने आगे कहा के दोनों धोखा बाज गठबंधन के खिलाफ एक तीसरा मजबूत मोर्चा देने की कोशिश में है और इस कोशिश में पप्पु यादव का साथ मिलने के साथ और भी कई पार्टी हमारे संपर्क में है जल्द ही हम एक मजबूत मोर्चा का ऐलान करेंगें।

 मौके पर पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इन्डिया बिहार के प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी, पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इन्डिया बिहार के महासचिव मोहम्मद सनाउललाह, एसडीपीआई बिहार के प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद, एसडीपीआई दरभंगा जिला अध्यक्ष मो.जाहिद, जिला महासचिव इशतेयाक अशरफ, पाॅपुलर फ्रंट ऑफ इन्डिया मिथिलांचल के अध्यक्ष डॉ महबूब आलम रहमानी पाॅपुलर फ्रंट के मिथिलांचल सचिव मोहम्मद अंसारी, एसडीपीआई दरभंगा जिला मिडिया कोऑर्डिनेटर मोअज्जम मोखतार, नुरूद्दीन जंगी, कैम्पस फ्रंट के नेता सैफुर रहमान एवं इफ्तेखार आलम आदि उपस्थित थें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...