सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिवान की धरती गौरवशाली, सौभाग्यशाली रही है - मो० अतिउल्लाह अहमद

सिवान - बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी बड़ी दिग्गज राजनितिक दलों के साथ भारतीय इंसान पार्टी जैसे राजनितिक दल भी अपना राजनितिक पृष्ठभुमी गढ़ने को तैयार हैं।

Bhartiya Insan Party

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 आगामी अक्टुबर नवम्बर में प्रस्तावित है, चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आ रही है वैसे वैसे बिहार की राजनिती गर्म होती जा रही है, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने में लगे हैं। जनसंपर्क अभियान तेज हो चुका है, लोक लुभावन वादे किए जा रहे हैं, सभी राजनितिक दल अपनी तरफ से कोई कमी बाकि नही रखना चाहता, ऐसे में भारतीय इंसान पार्टी भी अपनी तरफ से कोई कमी बाकि नही रखना चाहती है।

जानिए कैसे बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है?

भारतीय इंसान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह 108 रघुनाथपुर विधानसभा सभा क्षेत्र से भारतीय इंसान पार्टी के उम्मीदवार मो० अतिउल्लाह अहमद ने रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान देश रक्षक न्युज़ से बातचीत में बताया कि ऐतिहासिक जिला सिवान की धरती गौरवशाली, सौभाग्यशाली धरती रही है, जिसने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जैसे नेता को जन्म दिया। समय समय पर यह धरती ऐसे धरोहर पैदा करती रही है जो इतिहास रचने वाला होता है और एक बीर फिर इतिहास रचने के लिए भारतीय इंसान पार्टी का उदय हुआ है।

उन्होने आगे कहा कि इंशाअल्लाह ताला इस जिला की जनता का आशिर्वाद मिलता रहा तो इतिहास फिर से रचा जाएगा।

इससे पहले सिवान में भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव प्रचार के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय इंसान पार्टी जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने आई है।

समीउल्लाह अहमद ने आगे कहा कि बिहार सरकार छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों को उचित सहायता देने में पुरी तरह से विफल रही है, नियोजित शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बिहार की नितिश सरकार नियोजित शिक्षकों का सम्मान करना भूल गई है और उन्हे उचित सम्मान नही दिया जा रहा है। वे सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार मो० अतिउल्लाह अहमद के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थें।

उन्होने कानुन व्यवस्था पर बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों से बिहार सरकार कानुन व्यवस्था को बहाल रखने में नाकाम रही है, शहर और प्रदेश में आए दिन हत्या, ब्लात्कार और डकैती की घटना आम हो गई है। बिहार की जनता नितिश कुमार से ऊब चुकी है और अब बिहार में परिवर्तन का समय आ गया है, बिहार की जनता ने अब मन बना लिया है कि सत्ता परिवर्तन आवश्यक हो गया है। उन्होने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी बिहार में एक नए विकल्प के रुप में तेजी से ऊभरी है अगर जनता का विश़्वास मिला तो हम प्रदेश में कानुन व्यवस्था कायम करेगें, छात्र-छात्राओं को सही शिक्षा, युवाओं को रोजगार और किसानों एंव शिक्षकों को उचित सम्मान दिलाएगें।

भारतीय इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीउल्लाह अहमद ने बिहार की जनता से कहा कि भारतीय इंसान पार्टी सबका विकास सबका विश़्वास में यकीन करती है, उन्होने शिक्षित इंसान विकसीत हिन्दुस्तान का नारा देते हुए कहा कि भारतीय इंसान पार्टी (Bhartiya Insan Party) देश प्रदेश में एकता अखण्डता को बढ़ावा देना चाहती है ताकि सब लोग मिल कर देश और प्रदेश की तरक्की कर सकें। सभा को भारतीय इंसान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० अतिउल्लाह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष मो० शफीक़ ने भी संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...