Breaking News: अध्यात्मिक गुरु स्वामी अड़गड़ानंद महाराज कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उत्तर प्रदेश के प्रगतिशिल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उनके स्वास्थ लाभ की कामना की है। शिवपाल यादव ने कहा कि मैं भगवान श्री कृष्ण से परमहंस पुज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के शीर्घ स्वास्थ लाभ की प्रार्थना करता हुँ। आप शीर्घ ही स्वस्थ हों और अपने अध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाश व आशिर्वाद से सभी को अभिसिंचित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।
कौन हैं स्वामी अड़गड़ानंद महाराज
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी श्रीमद भगवत गीता पर आधारित 'यथार्थ गीता' के रचईता हैं उन्होने 'यथार्थ गीता' में श्रीमद भगवत गीता का साधारण शब्दों में व्याख्या किया है। कहा जाता है कि स्वामी अड़गड़ानंद महाराज संत परमानंद महाराज के शिष्य हैं, जो संत परमानंद महाराज के पास सन 1955 में अध्यात्मिक ज्ञान के लिए गए थें तब स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की आयु सिर्फ 23 वर्ष थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें