सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अकेले नितिश कुमार के नाम पर 10 सीट भी नही मिलेगा - तेजस्वी यादव, नितिश कुमार की हो गई घनघोर बेईज़्जती!

Desh Rakshak News : Bihar - राष्ट्रीय जनता दल के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता तेजस्वी यादव ने नितिश कुमार पर निजी हमला करते हुए कहा कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा।

Desh Rakshak News : Bihar - RJD के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता Tejasvi Yadav ने Nitish Kumar पर निजी हमला करते हुए कहा कि नितिश कुमार अकेले Bihar Assembly Election लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा।

 तेजस्वी यादव ने अपनी बात को तथ्यात्मक रूप से सिद्ध करने की कोशिस करते हुए दावा किया है कि नितिश कुमार अकेले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगें तो उन्हे दहाईं का आँकड़ा देखना भी नसीब नही होगा, दहाईं में भी सीट नही मिलेगी। तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश कुमार ने 1995 में एकीकृत बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ा था तो मात्र 7 सीट आयी थी, 2014 में लेफ़्ट के साथ मिलकर लड़े थे तो मात्र 2 सीट आयी थी, वो जीवन में कभी भी अकेले लड़ेंगे तो प्रतापी चेहरे को दहाई के अंकों में भी सीट प्राप्त नहीं होगी, यह मेरी चुनौती और दावा है।

जानिए क्यों बिहार चुनाव से ठीक पहले 16000 करोड़ का पैकेज सिर्फ चुनावी जुमला है?

गौरतलब है कि आगामी अक्टुबर नवम्बर में बिहार विधानसभा चुनाव होना है जिसके आलोक में सभी राजनितिक दल एक दुसरे पर आरोप लगाने, और जनता के नज़रों में खुद को अच्छा साबित करने में ज़रा सा भी पीछे नही रहना चाहते। इस क्रम में राजद के तेजस्वी यादव, जन अधिकार पार्टी के पप्पु यादव, लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान, भारतीय इंसान पार्टी के समीउल्लाह अहमद जैसे नेताओं ने जहाँ नितिश कुमार की बिहार सरकार पर हमला किया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी और नितिश कुमार की जनता दल युनाईटेड भी विपक्ष पर हमला करने का कोई मौका नही छोड़ रही है।

वैसे लोक जनशक्ति पार्टी की बात की जाए तो लोक जनशक्ति पार्टी NDA की बिहार सरकार का ही हिस्सा है लेकिन फिर भी लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान सहित अन्य नेता नितिश कुमार पर हमलावर हैं, चिराग पासवान ने तो अपने पार्टी के नेताओं को बिहार में 243 में से 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने के लिए भी कह दिया है, अगर ऐसा होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी NDA का हिस्सा नही रह पाएगी। लोक जनशक्ति पार्टी का आरोप है कि नितिश कुमार की सरकार से बिहार की जनता कोरोना संक्रमण और बाढ़ से सही ढ़ंग से नही निपट पाने को लेकर खासा नाराज़ है और अगर पार्टी नितिश कुमार के साथ चुनाव लड़ती है तो पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...