सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तेलंगाना के नए सचिवालय में बनेगा मंदिर, मस्जिद और चर्च, मुख्यमंत्री KCR का ऐलान

तेलंगाना: मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने प्रगति भवन में मुस्लिम धार्मिक बुजुर्गों के साथ हुई बैठक के बाद फैसला लिया है कि नए बन रहे सचिवालय में एक मंदिर, दो मस्जिद और एक चर्च पुरी तरह से सरकारी खर्च पर बनाया जाएगा।

Telangana Sachvalaya

फोटो स्रोत-सोशल मिडिया

तेलंगाना सरकार ने पुराने सचिवालय को तोड़ कर नए सिरे से सचिवालय बनाने का काम शुरु कर दिया है, पुराने सचिवालय को तोड़ते समय सचिवालय परिसर में पहले से मौजुद मंदिर और मस्जिद छतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद सरकार ने इसे नए सिरे से बनाने का फैसला लिया, वहीं ईसाई धर्म गुरुओं के आग्रह पर मंदिर और मस्जिद के साथ अब सचिवालय परिसर में चर्च भी बनाने का फैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने मुस्लिम धार्मिक बुजुर्गों के साथ हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की और मुस्लिम बुजुर्गों के सुझाव लिए उसके बाद मुख्यमंत्री ने कई महत्वपुर्ण फैसले लिए जिनमें मंदिर, मस्जिद और चर्च बनाने का फैसला अहम है।

1500 वर्ग फुट में बनेगा एक मंदिर

मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने कहा कि सचिवालय परिसर में 1500 वर्ग फुट में एक मंदिर का निर्माण कराया जाएगा और निर्माण पुरा हो जाने के बाद मंदिर दिव्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।

1500 वर्ग फुट में बनेगा दो मस्जिद

मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने कहा कि सचिवालय परिसर में 1500 वर्ग फुट में दो मस्जिदों का निर्माण कराया जाएगा, दोनों ही मस्जिद 750-750 वर्ग फुट की होगीं। मस्जिद का निर्माण पुरा हो जाने पर मस्जिद को वक़्फ बोर्ड के हवाले कर दिया जाएगा।

सचिवालय में बनेगा नया चर्च

मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने ईसाई धर्म गुरुओं के विशेष आग्रह पर फैसला लिया है कि सचिवालय परिसर में मंदिर और मस्जिद के अलावा एक चर्च भी बनाया जाएगा। गौरतलब है कि सचिवालय परिसर में पहले से चर्च नही था, हालांकि चर्च कितने वर्ग फुट में बनेगा और निर्माण के बाद चर्च किसके हवाले किया जाएगा इस की जानकारी अभी नही हो पाई है।

मंदिर मस्जिद और चर्च बनाने के अलावा भी कई अहम फैसले लिए गए हैं जिनमें गरीब छात्रों के लिए बन रहे हॉस्टल अनीस उल ग़ुर्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाना और इसके लिए मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ रुपए और देने की घोषणा की है गौरतलब है कि अनीस उल ग़ुर्बा का निर्माण कार्य लगभग 80% पुरा हो चुका है,  साथ ही हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप ईस्लामिक सेन्टर के निर्माण कार्य को जल्द ही शुरु करने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदराबाद में विभिऩ्न जगहों पर कब्रिस्तान की आवश्यकता है जिसके लिए अधिकारियों को जमीन तलाशने का निर्देश दिया जा चुका है, गौरतलब है कि हैदराबाद में विभिऩ्न जगहों पर 150-200 एकड़ में कब्रिस्तान का निर्माण कराया जाना है।

मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव ने उर्दु भाषा के विकास के लिए भी योजना चलाए जाने की बात कहते हुए जानकारी दी कि उर्दु भाषा के विकास के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएगें और उर्दु भाषा के विकास के लिए उपायुक्त नियुक्त किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के० चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के गृहमंत्री महमूद अली, हैदराबाद के सांसद असदउद्दीन ओवैसी, विधायक अकबरउद्दीन ओवैसी, ऑल इंडिया मुस्लिम प्रसनल लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना खालिद सैफउल्लाह रहमानी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...