सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉ० कफील खान की रिहाई के बाद IPS संजीव भट्ट और आज़म खान की रिहाई की माँग हुई तेज।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान पर लगाए गए रासुका पर सुनवाई करते हुए ईलाहाबाद उच्य न्यायालय ने डॉ० खान को रासुका से बरी करते हुए उन्हे रिहा करने का आदेश दिया और कल देर रात डॉ० कफील खान को रिहा कर दिया गया।

IPS Sanjiv Bhatt Azam Khan

डॉ० कफील खान की रिहाई से खुश नेताओं और सोशल मिडिया युजर्स ने अब IPS संजीव भट्ट और आज़म खान के समर्थन में उनके रिहाई की माँग तेज कर दी है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ० कफील खान को रिहा किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हाईकोर्ट द्वारा डॉ० कफील खान की रिहाई का देश प्रदेश के हम सभी इंसाफपसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है झूठे मुकदमों में फँसाए गए आज़म खान जी को भी शीर्घ ही न्याय मिलेगा। सत्ताधारी का अन्याय व अत्याचार हमेशा नही चलता है।

Samajwadi Party

वहीं काँग्रेस नेता और मशहुर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने डॉ० कफील खान की रिहाई पर उन सभी लोगों को बधाई दिया जिन्होने किसी ना किसी तरह डॉ० खान की रिहाई के लिए संघर्ष किया था, उन्होने जनता से आह्वान किया कि जिस तरह से आप लोगों ने डॉ० कफील के लिए संघर्ष किया वह काबीले तारीफ है अब दो और राजनैतिक बंदियों IPS संजीव भट्ट और आज़म खान के लिए आवाज़ उठाना है।

गौरतलब है कि IPS संजीव भट्ट को गुजरात दंगा का सच दुनिया के सामने रखने के बाद से ही राजनैतिक प्रतिरोध का सामना करना पर रहा है और पिछले साल उन्हे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। उनकी रिपोर्ट में उन्होने तत्कालिन मुख्यमंत्री और मौजुदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर कई आरोप लगाए थें। वहीं आज़म खान को भी राजनैतिक दुश्मनी की वजह से कई तरह के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और दोनों ही इस वक़्त जेल में हैं।

वहीं जब हमने इस संबंध में युवा नेता और भारतीय इंसान पार्टी के बिहार प्रदेश युवा सचिव रहमत हुसैन से संपर्क किया तो उन्होने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह से डॉ० कफील खान जी को न्याय मिला है उसी तरह से उम्मीद करता हुँ कि IPS संजीव भट्ट जी को और आज़म खान जी को भी जल्द ही न्याय मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार और गुजरात सरकार पर आरोप लगाते हुए रहमत हुसैन ने कहा कि राजनितिक दुर्भावना से दोनो ही सरकारें कानुन का गलत इस्तेमाल कर रही हैं जनता सब देख रही है।

वहीं अगर बात सोशल मिडिया की करें तो सोशल मिडिया पर हजारों लोगों ने हैशटैग #ReleaseSanjivBhatt और #ReleaseAzamKhan के साथ संजीव भट्ट और आज़म खान को रिहा किए जाने की माँग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...