सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजद के वरिष्ठ नेता और पुर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने केवटी से किया नामांकन दाखिल।

* राजद के वरिष्ठ नेता और पुर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने केवटी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया *

दरभंगा:- राजद के वरिष्ठ नेता अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इस बार केवटी-86 विधानसभा से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी न केवल मिथलांचल बल्कि बिहार में उनकी एक अलग पहचान है, यही वजह है कि केवटी के लोगों ने केवटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के उनके फैसले का जोरदार स्वागत किया है। अब केवटी के लोगों ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को सदन में भेजने का फैसला किया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी आज 19 अक्टुबर 2020 को केवटी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दरभंगा बाघमोर कृष्ण लीला भवन के कमिश्नरी में अपना नामांकन दाखिल किया। उपरोक्त जानकारी राजद नेता सोनू यादव ने मीडिया को दी है।

Abdul Bari Siddiqui @ Desh Rakshak News



नामांकन दाखिल करने के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा की मिट्टी-पानी ही मेरी पहचान है। अलीनगर (पूर्व में बहेड़ा) का विधायक रहते मेरी कोशिश से अलीनगर विधानसभा क्षेत्र पहले बिहार के प्रशासनिक नक़्शे पर आया और अब यह राजनीतिक नक़्शे का हिस्सा है। प्रखंड, थाना, अस्पताल समेत अनेक सरकारी कार्यालय तो बने ही, दर्जनों सड़कों व पुल-पुलिया का निर्माण हुआ, विकास के अनगिनत कार्य हुए हैं| सामाजिक न्याय के साथ मैंने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग का कार्य किया है।


अब इसी सपने को लेकर मैं केवटी में आया हूँ। मैं अपने माध्यम से, लोकसंग्रह अभियान के अंतर्गत केवटी के लोगों से निरंतर संवाद कर रहा हूँ और केवटी के विकास के लिए अपना संकल्प पत्र बहुत जल्दी ही जारी करूँगा|   

अब जब मैं 2020 के विधानसभा चुनाव में केवटी से नामांकन दाखिल किया है तो एक जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा ये कर्त्तव्य  है की मैं अपने किये गए कामों को जनता के सामने मूल्यांकन के लिए रखूं।  इससे लोकतंत्र को मजबुती मिलती है और ये जनता को सशक्त भी बनाता है|

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव के लिए नामांकन और प्रचार प्रसार जोरों पर है और बिहार विधानसभा चुनाव 3 चरणों में 28 अक्टुबर, 3 नवम्बर और 7 नवम्बर को पुरा होगा और मतगणना 10 नवम्बर को होगा।

टीम - देश रक्षक न्युज़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

Hajipur, The Heart of Bihar, an ancient place.

Hajipur is a historic city on the eastern confluence of the Ganges River and the Gandak River, it is the headquarters of the Vaishali District of Tirhut Division in the state of Bihar, Republic of India. It was named Hajipur after name of Haji Ilyas, the 13th century ruler of Bengal (Bihar was a part of Bengal till the partition of Bengal in 1905). Hajipur is a Lok Sabha constituency and assembly constituency in the Indian democratic system, as well as Hajipur a city council and subdivision. History of Hajipur — In the 13th century, the present day Hajipur city used to be a village, then in the 13th century, Haji Ilyas Shah, the ruler of Bengal, built a fort here and established it as a town during his 13 years of ruled. After India's independence, Hajipur was a part of Muzaffarpur district but on 12 October 1972, it was separated from Muzaffarpur to become Vaishali district with its headquarters at Hajipur. On 8 September 1996, an important chapter in the history of the historic ...