सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार इस लिए है कि पुरी दुनिया को संदेश मिले की ईस्लाम के खिलाफ टिप्पणी स्विकार्य नही- शाहलाल हसन

फ्रांस में पैगम्बर मुहम्मद स०अ०व० के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और कार्टुन प्रकरण के बाद से ही पुरी दुनिया में फ्राँस के खिलाफ गुस्सा फुट पड़ा है और लोगों ने खास कर ईस्लामी दुनिया ने फ्राँस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसमें एक प्रकार का विरोध है फ्राँस के उत्पादों का बहिष्कार करना। फ्राँस के उत्पादों का बहिष्कार और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर एक छात्र शाहलाल हसन ने देश रक्षक न्युज़ पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा......

अस-सलाम-ओ-अलैकुम,

मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं, "क्या अभिव्यक्ति की आजा़दी किसी के विश्वास या धर्म का अपमान करने की अनुमति देती है ???"

शाहलाल हसन @ देश रक्षक न्युज़


मान लीजिए, एक X नाम का व्यक्ति जो नास्तिक है, उसने आपके GOD या आपके धर्म के किसी भी मैसेंजर का अपमानजनक पोस्टर बनाया है और आपके देश की सरकार इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सरकारी भवनों पर प्रकाशित करती है। क्या यह नैतिक है ??? क्या आप उन्हें ऐसा करने की अनुमति देंगे ???

नहीं, यह न तो नैतिक है और न ही स्वीकार्य है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सही और आवश्यक है जब तक यह सम्मान और नैतिकता की सीमा के अंतर्गत है।

लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है कि कोई व्यक्ति फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के नाम पर दूसरों के विश्वास / धर्म का अपमान करे।


फ्रांस में 16 अक्टूबर 2020 को एक शिक्षक ने अपनी कक्षा में पैगंबर मोहम्मद (उन पर अल्लाह की शान्ति और आशीर्वाद रहें) का एक विवादित पोस्टर दिखाया, जो फ्रांसीसी पत्रिका चार्ली हेब्दो में प्रकाशित हुआ था। उसके बाद एक मुस्लिम छात्र ने हिंसा का रास्ता अपनाया तब राष्ट्रपति मैक्रोन ने न केवल हेट स्पीच दी बल्कि फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के नाम पर फ्रांसीसी सरकारी इमारतों पर उस विवादित पोस्टर को भी प्रकाशित किया ...


मैं आपसे यह पूछता हूं कि अगर कोई आपको आपके माता-पिता / बहन का संपादित चित्र / पोस्टर दिखाता है; आप उसे / उसके लिए क्या करेंगे? अगर आप अपने माता-पिता / बहन से प्यार करते हैं तो निश्चित रूप से आप उसे माफ नहीं करेंगे।

या अगर कोई आपकी माँ पर पत्थर फेंके तो आप क्या करेंगे? कुछ भी नहीं, यह सोंचकर कि आप अहिंसा का पक्ष लेते हैं ??? नही, आपको कार्रवाई करनी पडे़गी। याद रखें, कई अवतार / संदेशवाहक जो अहिंसा के पक्षधर थे लेकिन जब आत्मरक्षा की बात आई तो उन्हें भी हिंसक प्रतिक्रिया देनी पड़ी।


फिर, हम मुसलमान उसे कैसे माफ कर सकते हैं जो हमारे प्यारे पैगंबर मोहम्मद(s.a.w.) का अनादर करते हैं; जिन्हे हम दुनिया में सब से ज्यादा प्यार करते हैं, जिन पर हम अपना जीवन और सब कुछ बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं ...

शाहलाल हसन ने आगे कहा कि इसलिए, हम मुसलमान पूरी दुनिया को यह संदेश देने के लिए जुलूसों का आयोजन कर रहे हैं और फ्रांसीसी उत्पादों का बहिष्कार कर रहे हैं कि ISLAM के खिलाफ कोई भी गु़सताखी़ स्वीकार्य नहीं है।


देश रक्षक न्युज़ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करता है कि जिस देश के आप प्रधानमंत्री हैं उसकी देश की दुसरी सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की है, उस देश में ईस्लाम दुसरा सबसे बड़ा धर्म है और अपने देश के नागरिकों और उसके धर्म की रक्षा करना भी आपकी ज़िम्मेदारी है फिर आपने अपने देश के लोगों के खिलाफ जाकर फ्राँस के साथ खड़े रहने की बात किस आधार पर की? क्या भाजपा का राजनितिक एजेंडा किसी के धर्म का अपमान करने वालों का समर्थन करना है? देश की जनता आप से जानना चाहती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...