सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या है भारत में सेवन सिस्टर्स स्टेट और इसके बनने की पुरी कहानी, चलिए जानते हैं पुरा सच

क्या है भारत में सेवन सिस्टर्स स्टेट और इसके बनने की पुरी कहानी, चलिए जानते हैं पुरा सच


पूर्वोत्तर भारत प्रकृति के अनेकों अजुबे में से एक अजुबा है, हम यह कह सकते हैं कि यह किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। इस क्षेत्र में भारत के आठ राज्य सिक्किम, मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं। बता दें कि इनमें से हर राज्य की अपनी अपनी विशेषता है। अगर आप अब तक पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं इन राज्यों से जुड़े कुछ रोचक और दिलचस्प तथ्यों के बारे में।



पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम को छोड़कर बाकी बचे सात राज्य  अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को सेवन सिस्टर्स स्टेट यानी कि सात बहनों का राज्य कहा जाता है, यह सभी राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए काफी मशहूर हैं। सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जो सेवन सिस्टर्स स्टेट यानी कि सात बहनों के राज्य का हिस्सा नहीं है लेकिन इसे सात बहनों का एक भाई कहा जाता है।


तो चलिए अब हम जानते हैं पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों के सेवन सिस्टर्स स्टेट बनने की पुरी कहानी।


भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिलने के समय आज के पूर्वोत्तर भारत में केवल चार राज्य असम जो की उस समय भारत गणराज्य का हिस्सा था और मणिपुर, त्रिपुरा एवं सिक्किम जो उस समय भारत गणराज्य का हिस्सा नहीं बल्कि रियिसतें थीं, मणिपुर और त्रिपुरा 1949 में भारत गणराज्य में शामिल हुईं जबकि सिक्किम ग्याल राजतंत्र द्वारा शासित एक स्वतंत्र राज्य बना रहा जिसे एक जनमत संग्रह द्वारा 16 मई 1975 को भारत गणराज्य में शामिल कर लिया गया। नागालैंड राज्य की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को असम के कुछ क्षेत्रों को अलग कर किया गया फिर मेघालय का गठन असम राज्य के दो बड़े जिलों संयुक्त खासी हिल्स एवं जयन्तिया हिल्स को असम से अलग कर 21 जनवरी, 1972 को किया गया था। 21 जनवरी 1972 को ही मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को असम से अलग कर दो अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया जिसे 20 फरवरी 1987 को राज्य का दर्जा दिया गया। तो इस तरह से 1972 में भारत के पूर्वोत्तर में 7 राज्य हो चुके थें जो परस्पर एक दूसरे पर निर्भर हैं, इस लिए 1972 में एक समाज सेवक ज्योति प्रसाद साइकिया ने एक समारोह में इन सात राज्यों को सात बहनों का राज्य यानि सेवन सिस्टर्स स्टेट कह कर संबोधित किया तब से पूर्वोत्तर भारत के इन सात राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा को सेवन सिस्टर्स स्टेट कहा जाने लगा। पूर्वोत्तर भारत का आठवां राज्य सिक्किम इन सेवन सिस्टर्स स्टेट का हिस्सा नहीं है क्योंकि जब इन राज्यों को सेवन सिस्टर्स स्टेट कहा गया तब सिक्किम भारत गणराज्य का हिस्सा नहीं था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नि से मुलाकात करने पर क्यों ट्रोल किए जा रहे हैं आमिर खान? क्या है पुरा मामला जानिए यहाँ!

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं, वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म "लाल सिंह चड्डा" जिसकी सुटिंग इन दिनों तुर्की में हो रही है। गौरतलब हो कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा की कुछ सुटिंग भारत में पुरी हो चुकी है लेकिन कोरोना संकट के बढ़ते प्रभाव के कारण फिल्म की सुटिंग बीच में ही बन्द कर दी गई थी और लगभग 5 महीने के बाद इसकी सुटिंग दुबारा से तुर्की में शुरु की है। लेकिन आमिर खान को ट्रोल किए जाने की वजह से फिल्म या इस फिल्म का तुर्की में सुट किया जाना नही है, बल्कि विवाद इस बात पर है कि आमिर खान तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि से क्यों मिलें? गौरतलब है कि तुर्की की प्रथम महिला तुर्की के राष्ट्रपति रज्जब तैयब एर्दोगान की पत्नि एमिन एर्दोगान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए आमिर खान से मुलाकात की बात कही थी। https://twitter.com/EmineErdogan/status/1294684499075366913?s=20 जब ये ट्विट भारत के लोगों तक पहुँचा तो भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को इस बात से आपत्ती होने लगी की आमिर खान ने एमिन एर्दोगान से मुलाकात क्यों की? और सोशल मिडिया पर उन्ह...

डॉ० कफील खान की रिहाई पर ईलाहाबाद उच्य न्यायालय में अंतरिम सुनवाई कल, परिवार वालों ने दुआ की अपील की।

 गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान इन दोनो रासुका यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानुन के तहत जेल में बंद हैं, उन पर CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उन के दिए भाषण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रासुका लगा रखा है और बीते दिनों डॉ० कफील पर लगाए गए रासुका की अवधी 3 महीनों के लिए और बढ़ा दी गई थी। डॉ० कफील खान के परिवार या दोस्तों ने उनके फेसबुक अकाउण्ट से पोस्ट करते हुए अंतरिम सुनवाई की जानकारी दी और साथ ही डॉ० कफील के चाहने वालों से साथ देने के अलावा दुआ/प्रार्थना करने की भी अपील की है। राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ गौरतलब है कि डॉ० कफील खान की रिहाई के लिए सोशल मिडिया से लेकर सड़क तक लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, भारतीय इंसान पार्टी, समाजवादी पार्टी, काँग्रेस सहित कई छोटी बड़ी पार्टी ने डॉ० कफील की रिहाई की माँग की है, वहीं सोशल मिडिया पर डॉ० खान की रिहाई के लिए कई हैशटैग के साथ लगातार विरोध किया जा रहा है और उनकी रिहाई की माँग की जा रही है। आपको बताता चलुँ कि काँग्रेस की तरफ से प्रियंका...

राजनितिक दुर्भावना से लगाए गए NSA की पीड़ा को मैं बखुबी समझता हुँ- भीम आर्मी चीफ

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजनितिक दुर्भावना से बार बार NSA का गलत इस्तेमाल किए जाने से भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ( चंद्रशेखर आज़ाद) ने नाराज़गी जाहीर की है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गोरखपुर के बी० आर० डी० अस्पताल के पुर्व डॉक्टर कफील खान की NSA की अवधी 3 महीने के लिए और बढ़ा दी है। डॉ० कफील खान पर NSA की अवधी बढ़ाए जाने से उत्तर प्रदेश के साथ साथ पुरे देश के लोगों में रोष व्याप्त है और सोशल मिडिया के माध्यम से लोग लगातार सरकार से नाराज़गी जताते हुए डॉ० कफील की रिहाई की माँग सरकार से कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गाँधी ने भी योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर डॉ० कफील को रिहा किए जाने की माँग की थी। भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण की नाराज़गी के पीछे उनका खुद का अनुभव भी शामिल है मालुम हो कि भीम आर्मी के शुरुआती दिनों में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने चंद्रशेखर रावण पर भी NSA लगा कर उन्हे करीब 1 साल तक जेल में बंद रखा था। चंद्रशेखर रावण ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्विट करते ...